Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे तेजी से रैंक पुश किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में रैंक बढ़ाना काफी ज्यादा मुश्किल है। सीजन शुरू होते ही हर कोई रैंक बढ़ाने की कोशिश में लग जाता है। इससे आपको कई सारे खास इनाम भी मिलते हैं। रैंक बढ़ाना समय के साथ मुश्किल होते जाता है लेकिन अगर आप कुछ चीज़ों का ध्यान रखेंगे, तो जरूर आपको फायदा होगा।


Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे तेजी से रैंक पुश किया जा सकता है

3) बढ़िया लैंडिंग स्पॉट चुनें

youtube-cover

अगर आपका लक्ष्य सिर्फ रैंक बढ़ाना है, तो फिर सेफ जगह पर लैंड करें। इससे अंत तक सर्वाइव करने के चांस बढ़ जाएंगे। ध्यान यह रखें कि ऐसी जगह को चुनना होगा, जहां कम लोग लैंड करते हैं और अच्छी लूट भी मिल जाए। मैप के कोनों पर लैंड करने से बहुत हद तक फायदा हो सकता है। आपको सिर्फ यहां रोटेशन का ध्यान रखना होगा।


2) रैंडम लोगों के साथ नहीं खेलें

youtube-cover

रैंक बढ़ाने में कई लोग गलती करते हैं कि वो रैंडम लोगों के साथ खेलने लग जाते हैं। उनसे कोई मदद नहीं मिलती है और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद आप पूरी स्क्वाड का निशाना बन जाते हैं। इसी के चलते आपको हमेशा ही अपनी टीम के साथ ही खेलें। अपनी स्क्वाड तैयार करें और उनके साथ ही खेलें।


1) ऊंची जगहों पर रहें

youtube-cover

Free Fire MAX में फाइट्स जीतने के लिए आपको ऊंची जगह पर रहना होगा। इससे आप विरोधियों को आसानी से स्पॉट कर पाएंगे और उन्हें किल भी कर पाएंगे। इस तरीके से सर्वाइव करने के चांस बढ़ जाएंगे और कुल मिलाकर रैंक बढ़ाने में आसानी होगी। इस जगह से आपके ऊपर आसानी से पुश भी नहीं हो पाएगा और आपके पास कवर भी होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now