Free Fire MAX में 3 जबरदस्त चीज़ें जिन्हें डायमंड्स खर्च करके खरीदना चाहिए

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं। इनका उपयोग करके गेम में अलग-अलग तरह की चीज़ें खरीद सकते हैं। डायमंड्स को पैसे खर्च करके हासिल करना पड़ता है और इसी के चलते उनका सही जगह पर उपयोग करना सबसे ज्यादा जरुरी है। कई लोग डायमंड्स को खर्च करने के मामले में संघर्ष करते हैं क्योंकि उन्हें बेहतर विकल्पों के बारे में उतना आईडिया नहीं होता है। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनपर खिलाड़ी डायमंड्स खर्च कर सकते हैं।


Free Fire MAX में 3 जबरदस्त चीज़ें जिन्हें डायमंड्स खर्च करके खरीदना चाहिए

3) बंडल

youtube-cover

बंडल्स पर डायमंड्स खर्च करना अच्छा विकल्प रह सकता है। स्टाइलिश नाम की तरह कई लोग बेहतर दिखने की कोशिश करते हैं। इससे आप लोगों के सामने प्रभाव छोड़ सकते हैं। समय-समय पर इवेंट्स में बंडल लाए जा सकते हैं। आप वहां से खरीदी कर सकते हैं। स्टोर में भी कई अच्छे बंडल्स के विकल्प मौजूद हैं।


2) कैरेक्टर्स

youtube-cover

कैरेक्टर्स का गेम में काफी अहम किरदार है। इनके पास अनोखी ताकत रहती है और फाइट्स के दौरान इनकी ताकत का उपयोग करके आप जीत हासिल कर सकते हैं। इन कैरेक्टर्स से कुल मिलाकर स्किल्स के मामले में सुधार होता है। कैरेक्टर्स के ढेरों विकल्प गेम में मौजूद हैं और इसी के चलते एक विकल्प को सोच-समझकर ही उपयोग करें।


1) पेट्स

youtube-cover

Free Fire MAX में पेट्स द्वारा आपको सीधा फायदा नहीं होता है लेकिन इनकी ताकत से जरूर थोड़ी मदद मिल सकती है। कैरेक्टर्स की तरह पेट्स के पास भी अनोखी ताकत होती है। अगर आप कैरेक्टर पर डायमंड्स खर्च कर रहे हैं, तो एक पेट खरीदना भी अच्छा विकल्प रह सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद डायमंड्स खर्च करने को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now