Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे रिकोईल कंट्रोल किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fie MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fie MAX) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए फाइट्स जीतना जरुरी है और अमूमन यहां रिकोईल कंट्रोल करना सबसे अहम चीज़ बन जाती है। कई लोग इस मामले में संघर्ष करते हैं और इसी के चलते उन्हें फाइट्स में हार मिलती है। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे रिकोईल कंट्रोल किया जा सकता है।


Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे रिकोईल कंट्रोल किया जा सकता है

1) रिकोईल पैटर्न पर काम करें

youtube-cover

हर एक गन का रिकोईल अलग रहता है। ऐसे में आपको सभी गन के साथ ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करना होगा। आपको समझना होगा कि कौन सी गन शूट करने में कितनी मूव करती है। उस हिसाब से गन को ट्रेनिंग ग्राउंड में कंट्रोल करने की कोशिश करें।


2) इन-गेम सेंसिटिविटी सेटिंग्स

youtube-cover

सेंसिटिविटी सेटिंग्स से बहुत हद तक रिकोईल पर फर्क पड़ता है। आपको हमेशा ही सेंसिटिविटी को हाई रखना है और इसमें जनरल 100 पर रखनी चाहिए। यह सेटिंग्स फायदेमंद रह सकती है:

  • जनरल: 100
  • रेड डॉट: 78
  • 2X स्कोप: 70
  • 4X स्कोप: 55
  • AWM स्कोप: 48
  • फ्री लुक: 100

3) क्लॉ कंट्रोल सेटअप करें

youtube-cover

Free Fire MAX में कंट्रोल सही रखने से भी प्रदर्शन में फर्क पड़ता है। हमेशा ही आपको क्लॉ सेटअप का उपयोग करना चाहिए। यह तीन या चार फिंगर के सेटअप में बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।


4) सही कैरेक्टर्स का चुनाव करें

youtube-cover

कैरेक्टर्स का सही चुनाव भी आपको रिकोईल कंट्रोल में बहुत फायदा पहुंचा सकता है। Dasha कैरेक्टर की मदद से आप रेट ऑफ फायर को बढ़ा सकते हैं और मूवमेंट स्पीड के मामले में फायदा होता है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आप रिकोईल कंट्रोल में भी फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा D-bee कैरेक्टर की मदद से 60% तक एक्यूरेसी बढ़ती है। यह कैरेक्टर रिकोईल कंट्रोल कम कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now