महिलाओं के लिए डार्क चॉकलेट के 4 फायदे - 4 Benefits of Dark Chocolate For Women

महिलाओं के लिए डार्क चॉकलेट के 4 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
महिलाओं के लिए डार्क चॉकलेट के 4 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

डार्क चॉकलेट पोषक तत्वों से भरी हुई है जो आपके स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। कोको के पेड़ के बीज से बनी, यह एंटीऑक्सिडेंट के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। महिलाओं के लिए डार्क चॉकलेट बहुत ही फायदेमंद होती है। यह महिलाओं की कई समस्याएं ठीक कर सकती है। नियमित रूप से एक सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन करने से हृदय की बीमारी, स्वस्थ त्वचा आदि अन्य सेहत से जुड़े मामलों में पॉजिटिव इफ़ेक्ट देखने को मिलता है। इस लेख में महिलाओं के लिए डार्क चॉकलेट खाने के फायदों के बारे में जिक्र किया है।

महिलाओं के लिए डार्क चॉकलेट के 4 फायदे

1. त्वचा के लिए फायदेमंद (Beneficial for skin)

डार्क चॉकलेट खाने से त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डार्क चॉकलेट के सेवन से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोका व कम किया जा सकता है। समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां पड़नी शुरू हो जाएँ तो नियमित रूप से डार्क चॉकलेट का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। चॉकलेट में जो एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, वह भी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है, इसका सेवन सिर्फ मुंह के टेस्ट के लिए नहीं बल्कि चेहरे की रंगत और निखार को बढ़ा देती है। हर महिला यह चाहती है उसकी त्वचा हमेशा चमकदार और स्वस्थ दिखे, ऐसे में डार्क चॉकलेट फायदेमंद है।

2. तनाव कम करने के लिए (Helps to reduce stress)

तनाव आजकल हर किसी की जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन वर्किंग महिलाओं के लिए तनाव आम बात है। वर्कलोड और जिम्मेदारियां उन्हें तनाव की स्थिति में ले जाती हैं। डार्क चॉकलेट में पाई जाने वाले तत्व तनाव और दर्द को घटाकर मानसिक शांति प्रदान करते हैं। डार्क चॉकलेट के सेवन से आपका मूड अच्छा हो जाता है। डार्क चॉकलेट में सेरेटोनिन नामक केमिकल डिप्रेशन में लाभ पहुंचता है।

3. हृदय रोग का खतरा कम करे (Reduce the risk of heart disease)

एक सर्वे के अनुसार जो महिलाएं हफ्ते में कम से कम एक या दो बार डार्क चॉकलेट खाती हैं, उन्हें दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। ऐसी महिलाओं को बाकी महिलाओं की तुलना में दिल का दौरा पड़ने का खतरा 3 गुना कम होता है। यदि आप हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम करना चाहते हैं तो सप्ताह में दो बार डार्क चॉकलेट का सेवन ज़रूर करें।

4. एक्सरसाइज ना कर पाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद (Beneficial for people who cannot exercise)

जिन महिलाओं को घर और ऑफिस की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद एक्सरसाइज के लिए समय नहीं मिलता, उनको डार्क चॉकलेट खाने से बहुत ही फायदे होते हैं। डार्क चॉकलेट का सेवन आपके स्वास्थ्य पर वही असर डाल सकता है जो असर एक्सरसाइज आपके शरीर पर डालती है। डार्क चॉकलेट में एक ऐसा वानस्पतिक यौगिक इपिकेटेचीन पाया जाता है जो मांसपेशियों को उसी तरह क्रियाशील करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar