नींबू (Lemon) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नींबू पानी का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही डिहाइड्रेशन की शिकायत भी नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ नींबू ही नहीं, बल्कि नींबू का तेल (lemon oil) भी स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नींबू का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नींबू के तेल का इस्तेमाल करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि नींबू के तेल में कई विटामिन्स पाए जाते हैं, बता दें कि नींबू के तेल को नींबू के छिलके से निकाला जाता है। जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन नींबू के तेल के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं नींबू के तेल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
नींबू के तेल के 5 फायदे और 3 नुकसान
नींबू के तेल के फायदे
1- जिन लोगों की स्किन ऑयली (Oily Skin) होती है, उनके लिए नींबू का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू के तेल में एंटीसेप्टिक्स गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप इस तेल का उपयोग करते हैं, तो इससे पिंपल्स जैसी स्किन संबंधी समस्या दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।
2- जिन लोगों को नींद न आने की शिकायत होती है, उनके लिए नींबू का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो अनिद्रा (insomnia) की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।
3- अस्थमा (Asthma) के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है। लेकिन अगर अस्थमा के मरीज नींबू के तेल से स्टीम लेते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में पानी का उबालकर उसमें नींबू का तेल मिला लेना चाहिए, फिर तौलिए की मदद से भाप लेना चाहिए।
4- अस्थमा के साथ-साथ साइनस (Sinus) के मरीजों के लिए भी नींबू का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि साइनस के मरीजों को भी सांस लेने में दिक्कत होती है, साथ ही नाक भी बंद हो जाती है। लेकिन अगर आप भी नींबू के तेल से भाप लेते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
5- नींबू का तेल स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नींबू के तेल को हेयर टॉनिक (hair tonic) भी कहा जाता है। इसलिए अगर आप बालों के लिए नींबू के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बाल मजबूत और घने होते हैं।
नींबू के तेल के नुकसान
1- गर्भवती महिलाओं को नींबू के तेल का उपयोग करने से बचना चाहिए।
2- छोटे बच्चों पर नींबू के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनके त्वचा (Skin) पर असर पड़ सकता है।
3- नींबू के तेल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसके इस्तेमाल से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।