सुबह गर्म पानी पीने के 5 फायदे: Subah Garm Paani Peene Ke 5 Fayde 

सुबह सुबह गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं पर क्या आप उनके बारे में जानते हैं? (फोटो: TimesnowHindi)
सुबह सुबह गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं पर क्या आप उनके बारे में जानते हैं? (फोटो: TimesnowHindi)

सुबह सुबह पानी पीने की आदत बेहद कम लोगों को होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई फायदे हैं। ऐसे कई लोग हैं जो सुबह सुबह पानी कम और चाय एवं कॉफी पीना पसंद करते हैं। ऐसा नहीं है कि इससे कोई खास नुकसान हैं लेकिन जो नुकसान हैं वो बेहद बड़े और परेशान करने वाले हैं।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुबह सुबह सिर्फ पानी ही नहीं पीते बल्कि उन्हें गुनगुना या गर्म पानी पीना पसंद है। इसके पीछे एक बड़ा कारण उनकी पसंद हो या ना हो लेकिन वजन को कंट्रोल करने की उनकी इच्छा उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित करती है। वहीं कुछ लोग इससे एक कदम आगे जाकर उसमें नींबू का रस मिलाकर पीते हैं।

क्या ये सही है? क्या इससे कोई लाभ होता है? क्या इसके कोई प्रमाण हैं? अगर आप भी इस तरह के सवालों से जूझ रहे हैं तो आज इस आर्टिकल में आपको इन सवालों का सम्पूर्ण उत्तर मिल जाएगा और उसके बाद आप बेफिक्र वो कदम ले सकते हैं जो आपके आधार पर आपकी सेहत के लिए ठीक होगा।

सुबह गर्म पानी पीने के 5 फायदे: Subah Garm Paani Peene Ke 5 Fayde

सुबह गर्म पानी आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है: Boosts Metabolism

शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर अगर कम होगा तो आपके शरीर के अंग काम नहीं कर सकेंगे और आपको ऊर्जा में कमी महसूस होगी। वहीं अगर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा होगा तो आपके लिए पेट में गए खाने से ऊर्जा को शरीर में प्रवाहित करने में मदद मिलेगी जो बेहद अच्छी बात है।

वजन को कम करने का प्रयास करता है: Attempts to control weight

एक मिथक ये है कि लोगों को लगता है कि महज एक या दो गिलास पानी पीने से आपकी सेहत और आपका वजन ठीक स्तर पर आ जाएगा। पानी पीने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आप उसके बाद क्या करते हैं। ऐसे कई लोग हैं जो जीवन भर जिम करते हैं लेकिन वो महज एक घंटे पर ध्यान देते हैं लेकिन बाकी के 23 घंटे में वो क्या खा रहे हैं और क्या कर रहे हैं इसपर ध्यान नहीं देते हैं। इसको समझें और वजन को कंट्रोल करने के लिए सुबह सुबह गुनगुने पानी के साथ साथ दिन भर भी अपने खाने का ध्यान रखें।

शरीर को हाइड्रेट करता है: Hydrates body

शरीर में हाइड्रेशन का रहना बेहद जरूरी है। अगर शरीर हाइड्रेटेड नहीं होगा तो उससे मुश्किल होगी। शरीर का अधिकतम अंश पानी है लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि आप उसे बेवजह मात्रा में पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखें और अगर आप ऐसा सुबह सुबह करते हैं तो ये आपके शरीर के लिए अच्छा है।

दिमाग को शांत करता है: Cools the mind

आप सोच सकते हैं कि गर्म पानी भला आपके दिमाग को कैसे शांत कर सकता है लेकिन ये सच है। हमें हमेशा ही ठंडे दिमाग से सोचने के लिए कहा जाता है और अगर आप दिमाग को शांत रखना चाहते हैं तो सुबह सुबह गर्म पानी का सेवन करें। इससे आपको कॉफी लाभ होगा जो जरूरी है।

सेल्स को एक्टिवेट करता है: Activates cells

हमारा शरीर सेल्स से बना हुआ है। जिस तरह से हमें गर्म पानी के बाद एक एलर्टनेस का एहसास होता है वैसे ही हमारे सेल्स को भी होता है। ऐसे में जब आप सुबह सुबह गुनगुना या गर्म पानी पीते हैं तो शरीर के सेल्स ये जान जाते हैं कि अब उनके एक्टिव होने का समय आ गया है और परिणाम आपके सामने आ जाता है। आप ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla