शरीर की परेशानियों को छूमंतर कर देगा चुंकदर, जानिये 5 फायदे - Benefits Of Beetroot

शरीर की परेशानियों को छूमंतर कर देगा चुंकदर, जानिये 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
शरीर की परेशानियों को छूमंतर कर देगा चुंकदर, जानिये 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

चुकंदर (Beetroot) को अंग्रेजी में बीटरूट कहते हैं, इसका वैज्ञानिक नाम बीटा वल्गैरिस है। चुकंदर में अनेक औषधीय गुण मौजूद होते हैं। चुकंदर की जड़ और पत्तियों को खाया जाता है। चुकंदर अपने रंग के कारण सुपर फूड के रूप में जाना जाता है। चुकंदर कच्चा, स्मूदी, सूप, खीर, सलाद आदि रूपों में सेवन किया जा सकता है। चुकंदर को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। यह त्वचा दिल आदि के लिए फायदेमंद है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाया जाता है। चुकंदर को सब्जियों के साथ पकाकर खाया जाता है। इसमें आयरन, विटामिंस, मिनरल्स आदि अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। चुकंदर का जूस और सलाद दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। प्रतिदिन चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और कब्ज, कैंसर से सुरक्षा मिल सकती है। चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह लेख चुकंदर के फायदों के बारे में बताने जा रहा है।

शरीर की परेशानियों को छूमंतर कर देगा चुंकदर, जानिये 5 फायदे - 5 Benefits Of Beetroot In Hindi

1. पाचन में लाभदायक (beneficial in digestion)

चुकंदर में बेटालिन नामक तत्व पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में सहायता करता है। यदि आप खाना खाने से पहले चुकंदर का इस्तेमाल करें तो आप जो भी खाएंगे वे आसानी से पच सकता है। जिन्हें खाना पचाने में समस्या हो वे लोग चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. त्वचा के लिए लाभदायक (beneficial for skin)

चुकंदर का उपयोग करने से त्वचा में ब्लड फ्लो अच्छा होता है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने पर भी चुकंदर का जूस लगाने से डार्क सर्कल कम होते हैं। वहीं आप चुकंदर के पतले-पतले स्लाइस काटकर चेहरे पर लगा सकते हैं, जिससे आपको फ्रेश और एक समान रंगत वाली त्वचा मिलेगी। अगर किसी के होंठ काले हैं तो चुकंदर का रस होठों पर लगाने से गुलाबी रंग पा सकते हैं।

3. हृदय के लिए लाभदायक (beneficial to the heart)

चुकंदर का जूस दिल के लिए अच्छा माना जाता है। चुकंदर मे नाइट्रेट पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और ब्यूटेन ब्लड को नसों में जमने नहीं देता है। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इसका सेवन लाभदायक है, क्योंकि चुकंदर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसका जूस भी आपको फायदे पहुंचा सकता है।

4. एनीमिया में लाभदायक (beneficial in anemia)

एनीमिया सबसे ज्यादा महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य समस्या है। अगर किसी को खून की कमी होती है तो उसे लाल चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जिसमें अनार के बाद चुकंदर का ही जिक्र होता है। एनीमिया यानी खून की कमी कम प्रोटीन, आयरन, विटामिन युक्त भोजन खाने से हो सकती है। चुकंदर में आयरन पाया जाता है और इसके इस्तेमाल से लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है और हर कोशिका तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच जाता है।

5. डायबिटीज में लाभदायक (beneficial in diabetes)

डायबिटीज की समस्या शरीर में इंसुलिन की कमी के कारण होती है। यदि सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह बेहद गंभीर हो सकती है। चुकंदर के नियमित और सही मात्रा के सेवन से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। यह डायबिटीज के लिए एक नेचुरल उपाय के रूप में उपयोग किया जा सकता है। चुकंदर के नियमित इस्तेमाल से खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।