खाली पेट लहसुन खाने के हैरान करने वाले 6 फायदे, कुछ नुकसान-Benefits And Side Effects Of Eating Garlic On Empty Stomach

खाली पेट लहसुन खाने के हैरान करने वाले फायदे, कुछ नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट लहसुन खाने के हैरान करने वाले फायदे, कुछ नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन (Garlic) का उपयोग कई व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चे लहसुन का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है, अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, इसके अलावा लहसुन में विटामिन-बी और विटामिन-सी, सेलेनियम, मैंगनीज कैल्शियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन किसी भी चीज का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, ऐसा ही लहसुन के साथ भी है, लहसुन का अगर आप अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं खाली पेट लहसुन खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

खाली पेट लहसुन खाने के हैरान करने वाले 6 फायदे, कुछ नुकसान- Benefits And Side Effects Of Eating Garlic On Empty Stomach In Hindi

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोगों में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या देखी जा रही है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

2- उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या हार्ट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी-हाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

3- लहसुन में एंटी ओबेसिटी पाया जाता है, इसलिए अगर आप बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट लहसुन का सेवन करना चाहिए। इससे मोटापा कंट्रोल होता है।

4- दांतों (Teeth) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाया जाता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे कैविटी की शिकायत दूर होती है। साथ ही दांत और मसूड़े स्वस्थ भी रहते हैं।

5- खाली पेट लहसुन का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे सोरायसिस (Psoriasis) और झुर्रियों (Wrinkles) जैसी समस्या दूर होती है।

6- सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

खाली पेट लहसुन खाने के नुकसान

1- जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम (Low hemoglobin) होता है, उन्हें खाली पेट लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) वाले लोगों को खाली पेट लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।

3- लिवर (Liver) से जुड़ी समस्या होने पर लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे लिवर की समस्या बढ़ सकती है।

4- गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।