सेब और नाशपाती का जूस पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Apple And Pear Juice

सेब और नाशपाती का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब और नाशपाती का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब (Apple) और नाशपाती (Pear Juice) का सेवन तो आप ने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी सेब और नाशपाती के जूस का सेवन किया है ? सेब और नाशपाती के जूस (Apple And Pear Juice) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब और नाशपाती दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब और नाशपाती के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सेब में ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं नाशपाती में विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, फाइबर और फोलेट जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सेब और नाशपाती का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सेब और नाशपाती का जूस पीने के 6 फायदे- Benefits Of Drinking Apple And Pear Juice In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

सेब और नाशपाती दोनों ही विटामिन सी से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप सेब और नाशपाती के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप सेब और नाशपाती के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

दिल के लिए फायदेमंद

दिल (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सेब और नाशपाती के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब और नाशपाती के जूस में फोलिक एसिड, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं।

वजन होता है कंट्रोल

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अगर आप सेब और नाशपाती के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अगर आप सेब और नाशपाती के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सेब और नाशपाती के जूस का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इस जूस में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।