ताड़ से बने गुड़ खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Palm Jaggery

ताड़ से बने गुड़ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ताड़ से बने गुड़ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गन्ने से बने गुड़ (Jaggery) का सेवन तो लगभग सभी लोगों ने किया होगा, गन्ने से बने गुड़ के इस्तेमाल से कई स्वादिष्ट मीठे व्यंजन भी बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ताड़ से बने गुड़ (Palm Jaggery) का सेवन किया है। ताड़ से बना गुड़ भी गन्ने से बने गुड़ जितना स्वादिष्ट और मीठा होता है। साथ ही ताड़ से बने गुड़ का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ताड़ से बना गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ताड़ से बने गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। क्योंकि ताड़ से बने गुड़ में एनर्जी, प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं ताड़ से बने गुड़ का सेवन करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

ताड़ से बने गुड़ खाने के 6 फायदे- Benefits Of Eating Palm Jaggery In Hindi

पाचन तंत्र होता है मजबूत

ताड़ से बने गुड़ का सेवन पाचन तंत्र (Digestion) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ताड़ से बने गुड़ का अगर आप नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

खून की कमी होती है दूर

आजकल एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी की शिकायत ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। शरीर में खून की कमी आयरन की कमी के कारण होती है। लेकिन अगर आप ताड़ से बने गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

कब्ज की शिकायत होती है दूर

कब्ज (Constipation) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन कब्ज की शिकायत होने पर ताड़ से बने गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ताड़ से बने गुड़ में फाइबर पाया जाता है और फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत होना एक आम बात है, लेकिन सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर अगर आप ताड़ से बने गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर ताड़ से बने गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ताड़ के गुड़ में कैलोरी, कार्ब्स जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

हड्डियां होती है मजबूत

हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ताड़ के गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ताड़ के गुड़ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप ताड़ से बने गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।