तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 7 लाभ-Health Benefits Of Drinking Copper Vessel Water

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

तांबे के बर्तन में रखा पानी (Copper Vessel Water) सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर सुबह उठकर तांबे के बर्तन में रखा पानी पिया जाए, तो इससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है, साथ ही तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 7 लाभ- Health Benefits Of Drinking Copper Vessel Water In Hindi

पाचन तंत्र होता है मजबूत

तांबे के बर्तन में रखा पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तांबे के बर्तन में पानी रखने से पानी में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी परेशानियां दूर होती है।

जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की शिकायत होने पर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तांबे के बर्तन का पानी पीने से शरीर को एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं। जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

विषाक्त पदार्थ निकलते हैं बाहर

शरीर में विषाक्त पदार्थ (Toxic Substances) जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

जिन लोगों की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है, वो किसी भी बीमारी की चपेट में आसानी से आ जाते हैं, लेकिन अगर आप रोज सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप बार-बार संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे पिंपल्स (Pimples), दाग धब्बों जैसी शिकायत दूर होती है और चेहरे पर निखार आता है।

वजन होता है कंट्रोल

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) को कम करना चाहते हैं, तो आपको तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। क्योंकि तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पीने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी कम होती है और वजन भी कंट्रोल होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तांबे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।