रात को सोने से पहले त्वचा पर घी लगाने के 8 फायदे-Benefits Of Applying Ghee On The Skin Before Sleeping At Night

रात को सोन से पहले त्वचा पर घी लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को सोन से पहले त्वचा पर घी लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

घी (Ghee) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। घी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं घी का उपयोग त्वचा के लिए भी लाभदायक साबित होता है। जी हां अगर आप रात में सोने से पहले त्वचा पर घी लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई समस्याओं से निजात मिलता है। क्योंकि घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड और विटामिन ए, के, ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं रात में सोने से पहले घी लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को सोने से पहले त्वचा पर घी लगाने के 8 फायदे- Benefits Of Applying Ghee On The Skin Before Sleeping At Night In Hindi

चेहरे पर आता है निखार

रात को सोने से पहले अगर आप चेहरे पर घी लगाने से चेहरे की रगंत में बदलाव लाया जा सकता है। क्योंकि अगर आप सोने से पहले चेहरे पर घी लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार (Glowing Skin) आता है।

होंठ फटने की शिकायत होती है दूर

होंठ फटने की समस्या एक आम समस्या है। होंठ फटने पर कभी-कभी होंठों से खून भी आ जाता है। लेकिन होंठ फटने पर अगर आप रात में सोने से पहले घी लगाते हैं, तो इससे होंठ फटने की शिकायत दूर होती है।

घाव के निशान होते हैं दूर

कई बार घाव या चोट लगने पर त्वचा पर निशान रह जाते हैं, लेकिन अगर आप रात में सोने से पहले रोजाना नियमित रूप से घी लगाते हैं, तो इससे चोट या घाव के निशान धीरे-धीरे भर जाते हैं।

सूजन होता है कम

चेहरे की सूजन (Swelling) को कम करने के लिए भी घी का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चेहरे पर सूजन की शिकायत होने पर अगर आप रात में सोने से पहले घी लगाते हैं, तो इससे सूजन की समस्या दूर होती है।

त्वचा पर बनी रहती है नमी

मौसम बदलने या प्रदूषण की वजह से कई बार स्किन ड्राई (Dry SKin) हो जाती है। स्किन ड्राई होने की वजह से त्वचा पपड़ीदार और बेजान लगने लगती है। लेकिन अगर आप त्वचा पर रात में घी लगाकर सोते हैं, तो इससे त्वचा पर नमी बनी रहती है।

सनबर्न की समस्या होती है दूर

धूप में अधिक समय तक रहने की वजह से सनबर्न (Sunburn) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे पर घी लगाते हैं, तो इससे सनबर्न की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

दाग धब्बे होते हैं दूर

चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत होने पर घी का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप रात में सोने से पहले चेहरे पर घी लगाते हैं, तो इससे दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है।

डार्क सर्कल की शिकायत होती है दूर

डार्क सर्कल (Dark Circle) की समस्या एक आम समस्या है, डार्क सर्कल की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है। लेकिन डार्क सर्कल की शिकायत होने पर अगर आप रात में सोने से पहले चेहरे पर घी लगाते हैं, तो इससे डार्क सर्कल की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava