आंख आने (कंजक्टिवाइटिस) के 5 घरेलू उपाय-Aankh Aane (Conjunctivitis) Ke Gharelu Upay

आंख आने (कंजक्टिवाइटिस) के 5 घरेलू उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंख आने (कंजक्टिवाइटिस) के 5 घरेलू उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंख (Eyes) शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए आंखों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार आंखों में संक्रमण की शिकायत हो जाती है, जिसे आम भाषा में आंख आना कहते हैं। आंख आने को अंग्रेजी भाषा में कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) भी कहा जाता है। आंख आने पर कई तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं, जैसे आंखे लाल होना, आंखों में खुजली होना, आंखों में सूजन, जलन और आंखों से पानी आना आदि। आंख आने की शिकायत होने पर काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं हैं, अगर आपको भी आंख आने यानि कंजक्टिवाइटिस की शिकायत हैं, तो आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं आंख आने पर कौन-कौन से घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए।

आंख आने (कंजक्टिवाइटिस) के 5 घरेलू उपाय- Aankh Aane (Conjunctivitis) Ke Gharelu Upay In Hindi

आंख आने के कारण

1- वायरल संक्रमण के कारण

2- एलर्जी के कारण

3- जलन पैदा करने वाले चीजों का उपयोग करने से

आंख आने के घरेलू उपाय

1- आंख आने की शिकायत होने पर सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब का सिरका एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रूई की मदद से आंखों पर सेब के सिरका लगाते हैं, तो इससे सूजन और जलन में काफी आराम मिलता है।

2- आंख आने की शिकायत होने पर एलोवेरा (Aloe vera) का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि एलोवेरा में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टिरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप एलोवेरा जेल में हल्का सा पानी मिलाकर 2 बूंद प्रभावित आंखों में डालते हैं, तो इससे कंजक्टिवाइटिस की शिकायत में काफी आराम मिलता है।

3- आंख आने की शिकायत होने पर टी बैग (tea bag) का उपयोग काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ब्लैक और ग्रीन टी एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए टी बैग को पानी में उबालना चाहिए, फिर ठंडा होने के लिए रख देना चाहिए, जब टी बैग ठंडा हो जाए, तो उसे आंखों पर रखना चाहिए।

4- धनिया के पत्ते (coriander leaves) का इस्तेमाल भी कंजक्टिवाइटिस की शिकायत होने पर फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि धनिया के पत्ते में एंटी इन्फ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम कर आंख आने की समस्या में राहत देने का काम करते हैं। इसके लिए धनिया के पत्तों को पानी में उबालना चाहिए, फिर जब पानी ठंडा हो जाए, तो उस पानी से आंखों को धो लेना चाहिए।

5- आंख आने की समस्या को दूर करने के लिए बोरिक एसिड पाउडर (boric acid powder) काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बोरिक एसिड में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो आंख आने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए बोरिक एसिड पाउडर में पानी मिलाकर आंखों को साफ करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।