एसिडिटी में क्या खाना चाहिए: Acidity mein kya khaana chahiye

फोटो: sehatdoctor.com
फोटो: sehatdoctor.com

एसिडिटी के कारण शरीर में काफी परेशानियाँ शुरू होती हैं। एसिडिटी आपको कभी भी अच्छा अनुभव नहीं कराती है। इस स्थिति में आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आपके पेट में मरोड़ पड़ रहे हैं। इसकी वजह से गैस भी रिलीज होती है और खाने के असंतुलन से और भी कई परेशानियाँ देखने को मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए: Khaansi mein kya nahin khaana chahiye

एसिडिटी को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एसिडिटी में आपके शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है और ये सिर्फ शरीर को नुकसान ही देता है। ऐसा शायद ही कोई होगा जो अपने शरीर में कोई परेशानी चाहेगा लेकिन जाने अनजाने हम ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो इस परेशानी को बढ़ाने में मददगार होते हैं।

ये भी पढ़ें: benefits of walking for good mental Health: सुबह-शाम इसलिए चलना चाहिए पैदल

ऐसे में हमें ना सिर्फ अपने खाने का ध्यान रखना चाहिए बल्कि उस समय का भी ध्यान रखना जरूरी है जिसमें हम भोजन कर रहे हैं। ये वो स्थिति है जिसमें आपका भोजन सुचारु रूप से खाया जाता है और अगर आप एक नियत समय पर भोजन नहीं करते हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा अनुभव नहीं हो सकता है।

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज: Cholesterol ko kam karne ka ilaaj

एसिडिटी में क्या खाना चाहिए

एसिडिटी में आपको इन चीजों को खाना चाहिए:

अनाज - अगर आप फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहते हैं तो आप उनका सेवन एसिडिटी के दौरान कर सकते हैं। फाइबर युक्त भोजन से आपके शरीर में नई ऊर्जा आती है और ये एसिडिटी को खत्म करने में मददगार है।

दाल - मूंग दाल एसिडिटी में बेहद लाभकारी है। यहाँ ये ध्यान देना जरूरी है कि आपको मूंग की दाल का इस्तेमाल करना है लेकिन इससे आप पराठे या कुछ अन्य बनाने का प्रयास ना करें क्योंकि वो एसिडिटी को बढ़ाता है।

फल - पपीता एवं सेब एसिडिटी को खत्म करने में कारगर हैं। अगर आपको अपनी सेहत को बेहतर करना है तो आप इनका इस्तेमाल अपने खाने में करें या यदि संभव हो तो इसका सेवन सुबह जरूर करें।

सब्जियाँ - लौकी, तरोई, परवल, करेला एवं कद्दू एसिडिटी को रोकने में मददगार हैं। इनके सेवन से सेहत को आराम प्राप्त होती है और आपको इनका सेवन जरूर करना चाहिए।

Edited by Amit Shukla