आंवला का मुरब्बा के फायदे और नुकसान - Amla Ka Murabba Ke Fayde Aur Nuksan

आंवला का मुरब्बा के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
आंवला का मुरब्बा के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

क्या आप आंवला के मुरब्बा का सेवन करते हैं? अगर हाँ तो आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानकरी होनी चाहिए? आयुर्वेद में आंवले को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। आंवले के मुरब्बे में भी विटामिन C, विटामिन A, B-कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। यह आंतों का स्वास्थ्य, दिमाग की परेशानी को दूर करने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सक्षम है। आंवले का मुरब्बा भी सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन इसके कई नुकसान भी देखे गए हैं। आइये इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करें।

आंवला का मुरब्बा के फायदे और नुकसान - Amla Ka Murabba Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

आंवले का मुरब्बा के फायदे : Amla Ka Murabba Ke Fayde In Hindi

- आंवला का मुरब्बा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। यह विटामिन-C का अच्छा स्रोत है। विटामिन C के फायदे इम्यून सिस्टम को सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकते हैं। जिन लोगों को बार-बार सर्दी हो जाती है, उन्हें भी आंवले का मुरब्बा अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

- कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आंवला और इससे बने खाद्य पदार्थ मदद कर सकते हैं। आंवले में मौजूद लैक्सेटिव गुण कब्ज से आराम दिलाने में मददगार हो सकते हैं।

- आंवला का मुरब्बा हृदय रोग से बचाव में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। आंवले में विटामिन C और बायोएक्टिव फाइटोकोनस्टिटुएंट्स मौजूद होते हैं। ये कई प्रकार के रोगों को दूर करने के साथ ही हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव में मददगार हो सकते हैं।

- कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी आंवले का मुरब्बा फायदेमंद हो सकता है। मुरब्बा का सेवन रक्त में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

आंवले का मुरब्बा के नुकसान : Disadvantages Of Amla Ka Murabba In Hindi

- आंवला मुरब्बा में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए मधुमेह के मरीजों के लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।

- जिन लोगों को आंवला और उससे बने खाद्य पदार्थों से एलर्जी की समस्या है, उनके लिए आंवला मुरब्बा नुकसानदायक हो सकता है।

- हाई ब्लड प्रेशर और पेट में दर्द आंवले के मुरब्बे के कारण हो सकता है और अगर आप के पेशाब में जलन रहती है इसके पीछे आंवले का मुरब्बा एक कारण हो सकता है।

- आंवले के मुरब्बे से मल पीला आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।