अजवाइन और घी के 5 फायदे

अजवाइन और घी के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अजवाइन और घी के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन (Celery) और घी (Ghee) दोनों का ही सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी अजवाइन और घी का एक साथ सेवन किया है। अजवाइन और घी का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इस मिश्रण का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में भी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि अजवाइन एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, तो वहीं, घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड और विटामिन ए, के, ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई फायदा पहुंचाते हैं, तो आइए जानते हैं इस मिश्रण का सेवन करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अजवाइन और घी के 5 फायदे-Ajwain Aur Ghee Ke Fayde In Hindi

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर अगर आप अजवाइन चूर्ण में घी और शहद मिलाकर खाते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है। क्योंकि अजवाइन एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।

पेट के कीड़े की समस्या होती है दूर

पेट में कीड़े (Stomach Worms) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पेट में कीड़े की शिकायत होने पर अगर आप अजवाइन और घी में काला नमक मिलाकर खाते हैं, तो इससे कीड़े की समस्या से छुटकारा मिलता है।

पेट दर्द में फायदेमंद

पेट दर्द (Stomach pain) की शिकायत होने पर अजवाइन और घी के मिश्रण का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप अजवाइन और घी में हींग मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पेट में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी कई परेशानियां भी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अजवाइन और घी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए इस मिश्रण का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) बूस्ट होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

खांसी में फायदेमंद

कफ वाली खांसी (Cough) की शिकायत होने पर अजवाइन और घी के मिश्रण का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप अजवाइन चूर्ण में घी और हल्का सा शहद मिलाकर खाते हैं, तो इससे कफ वाली खांसी में फायदा पहुंचता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment