आंवला के फायदे और नुकसान : Amla Ke Fayde Aur Nuksan

आंवला के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
आंवला के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

आंवला (Indian Gooseberry) के बारे में तो आप जानते ही होंगे पर क्या आप जानते है इससे जुड़े स्वस्थ लाभ के बारे में? आंवले से अनेक बीमारियों का उपचार हो सकता है व इसके औषधीय गुण दुनिया भर में मशहूर हैं। यही वजह है कि इसे कई शारीरिक समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर इस्तेमाल में लाया जाता है। आंवला स्वाद में खट्टा होता हैं, इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होती हैं। लेकिन स्वास्थ लाभों के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी मौजूद हैं। इस लेख से हम आपको आंवला के फायदे और नुकसान के बारे में बताएँगे।

आंवला के फायदे और नुकसान : Amla Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

आंवले के फायदे :-

शुगर को करे कंट्रोल (Controls Diabetes)

एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव के कारण ही यह तत्व एंटीडायबिटिक प्रभाव भी प्रदर्शित करते हैं, जो बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि डायबिटीज की समस्या में भी आंवला खाने के फायदे कुछ हद तक सहायक साबित हो सकते हैं।

वजन को कम करने में मददगार (Helps in weight loss)

आंवले में एंटीओबेसिटी यानी मोटापे की समस्या से राहत दिलाने वाला गुण पाया जाता है। आंवला का उपयोग कर मोटापे की समस्या से कुछ हद तक राहत पाई जा सकती है। हालांकि, इसके साथ ही रोगी को नियमित व्यायाम और संतुलित खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है, ताकि इस समस्या में रोगी को सकारात्मक रूप से आंवला के फायदे हासिल हो सकें।

कैंसर जैसी बीमारी का करे रोकथाम (Prevents cancer)

आंवला के औषधीय गुण के कारण कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव और रोकथाम के लिए भी आंवला का सेवन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके सेवन से कैंसर कणो में कमी देखि गयी है।

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए उपयोगी (Treats stomach problems)

आंवला पेट के अल्सर और अपच की समस्या में सुधार करने में भी सहायक है। इसमें पेट में गैस की समस्या से राहत दिलाने की भी क्षमता मौजूद होती है। इन तथ्यों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आंवला का उपयोग कर पाचन स्वास्थ्य को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

आंवले के नुकसान :-

- गर्भावस्था के दौरान (during pregnancy) आंवला का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

- शुगर (Diabetes) की दवा लेने वाले लोग इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। कारण यह है कि इसमें एंटीडायबिटिक (ब्लड शुगर को कम करने वाला) गुण पाया जाता है।

- अगर किसी खाद्य सामग्री से एलर्जी की शिकायत है तो इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

- यह ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है, इसलिए लो ब्लड प्रेशर से ग्रस्त रोगियों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।