आंवला तेल के फायदे 

आंवला तेल के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
आंवला तेल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

आंवले का तेल विटामिन सी, एंटी-ऑक्सिडेंट्स जैसे ढेर सारे तत्वों से भरपूर होता है। आंवले के तेल बालों के साथ-साथ सेहत के लिए लाभकारी है। आंवला का तेल तैयार करने के लिए ताजा या सूखे आंवले को नारियल तेल के साथ गर्म किया जाता है। इससे आंवला के औषधीय गुण और पोषक तत्व आंवला तेल में आ जाते हैं, जिसके कारण आंवला तेल निम्न समस्याओं में फायदेमंद साबित हो सकता है। जानते हैं आंवला तेल के फायदे (Amla Oil Benefits in hindi) क्या हैं।

youtube-cover

आंवला तेल के फायदे : Amla Tel Ke Fayde In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद - आंखों के लिए आंवला तेल (amla oil for eyes in hindi) का उपयोग लाभकारी हो सकता है। आंवले के अर्क में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आंखों के ऊपरी हिस्से की इससे मसाज करें। लेकिन इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

जोड़ों के दर्द में लाभकारी - आंवला तेल का उपयोग जोड़ों के दर्द में फायदेमंद हो सकता है। आंवला में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो गठिया की समस्या में होने वाली जोड़ों की सूजन को कम कर सकता है। आंवला में प्रचूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। विटामिन सी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है।

त्वचा के लिए - त्वचा के लिए भी आंवला तेल (amla oil benefits for skin) का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है। दरअसल, आंवला का अर्क कोलेजन यानी त्वचा में मिलने वाले प्रोटीन को बढ़ावा दे सकता है।

डैंड्रफ की समस्या दूर करने के लिए - आंवले का तेल सिर की त्वचा का रूखापन कम करता है। जिससे, खुजली और डैंड्रफ यानि रूसी की समस्या कम होती है।

दिल के लिए उपयोगी - जिन लोगों को दिल से जूड़ी समस्या है उनके लिए आंवले का तेल लाभकारी होता है। आंवला का अर्क बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम से बचा जा सकता है।

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए - आंवला तेल शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। आंवला के अर्क में एंटीऑक्सीडेंट गुण के साथ ही इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव होता है। इससे इम्यून सिस्टम को मॉड्यूलेट हो सकता है

बालों को झड़ने से बचाए - आंवला तेल त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी उपयोगी माना गया है। यही कारण है कि इसे हेयर टॉनिक भी कहा जाता है। आंवला का तेल बालों के विकास को बढ़ावा देता है, जिससे बाल झड़ने की समस्य से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही ये तेल एलोपेशीया की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें स्कैल्प के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों के बाल भी झड़ने लगते हैं

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।