Create

अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: Anda Khaane Ke Baad Kya Nahin Khaana Chahiye

फोटो: Healthunbox
फोटो: Healthunbox

अगर आपने ध्यान दिया हो तो एक समय पर सचिन तेंदुलकर NECC के एक एड का हिस्सा थे जिसमें वो सबको ये नसीहत देते थे कि आपको हफ्ते के हर दिन अंडे का सेवन करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि सिर्फ एड बल्कि फिल्मों में भी अंडे का इस्तेमाल कई बार हास्य पैदा करने या एक जानकारी देने के लिए हुआ है।

ये भी पढ़ें: बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए: Baalon Ko Ghana Banane Ke Liye Kya Khaana Chahiye

कालिया एक ऐसी ही फिल्म थी जिसमें परवीन बॉबी और अमिताभ बच्चन के बीच दिखाए गए सीन में इसका इस्तेमाल हुआ था और वहीं बच्चन जी की एक अन्य फिल्म अमर अकबर एंथोनी में भी उन्हें ईस्टर एग से बाहर आते दिखाया गया था। एक अन्य फिल्म के गीत में अंडे का फंडा समझाया गया था।

वैसे ये सभी चीजें एंटरटेनमेंट के लिहाज से तो ठीक हैं लेकिन आपको अंडे के बाद क्या नहीं खाना चाहिए इसके बारे में कोई जानकारी इन सितारों ने नहीं दी है। इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको अंडा खाने के बाद नहीं खानी चाहिए। इसका ध्यान रखें वरना आप परेशानी का हिस्सा बन सकते हैं।

अंडा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

पनीर ना खाएं

अगर आप वेज और नॉन वेज खाना खाते हैं तो आपको कभी भी अंडे के बाद पनीर नहीं खाना चाहिए। पनीर भी शरीर को वही लाभ देता है जो आपको अंडे से मिलते हैं लेकिन ऐसा कई बार होता है कि हम इन दोनों का सेवन एक के बाद कर लेते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि वो नुकसानदेह है।

ये भी पढ़ें: आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के 3 घरेलू उपाय: Aankhon ke neeche dark circle hatane ke 3 gharelu upaay

केला ना खाएं

केला अगर आप अंडे के बाद खाते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में आ सकते हैं। ऐसा करने से बचें और इस गलती को ना करें ना किसी अन्य को करने दें। अंडे के बाद इसके सेवन से आप कब्ज, गैस और आंत से जुड़ी दिक्कतों से दो चार हो सकते हैं जो किसी भी रूप में सेहत के लिए सही नहीं है।

अंडे के बाद नींबू का सेवन

ऐसा मुमकिन है कि लोग इस बात पर सवाल करें कि ये कैसे मुमकिन है। आप अगर अंडे को खाने के बाद नींबू पानी या कोई ऐसा पेय पदार्थ पीते हैं जिसमें नींबू होता है तो आपको हार्ट अटैक आ सकता है। हार्ट अटैक को सभी खुद से दूर रखना चाहते हैं और आप इस बात का ध्यान रखकर खुद को बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla
Be the first one to comment