अर्क कासनी के फायदे : Ark Kasni Ke Fayde

अर्क कासनी के फायदे (फोटो - myupchar)
अर्क कासनी के फायदे (फोटो - myupchar)

सदियों के मौसम में लोगों में शारीरिक समस्या देखने को मिलती है। इसको दूर करने के लिए विभिन्न जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। खासकर, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में इनकी अहम भूमिका होती है। इसी क्रम में हम आपको ऐसी ही एक जड़ी-बूटी ‘कासनी’ के बारे में बताने जा रहे हैं। कहा जाता है कि यह सामान्य-सी दिखने वाली कासनी का पौधा विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव का काम कर सकता है। जानते हैं अर्क कासनी के फायदे।

अर्क कासनी के फायदे : Ark Kasni Ke Fayde In Hindi

तनाव और चिंता से राहत - जिन लोगों को तनाव और चिंता रहती है उनके लिए कासनी का सेवन लाभकारी होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण मानसिक विकारों से निजात दिलाने में मदद कर सकता है, जिसमें चिंता, तनाव और डिप्रेशन शामिल हैं।

पाचन में फायदेमंद - पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए कासनी की अहम भूमिका हो सकती है। इसमें इनुलिन (Inulin -डाइटरी फाइबर) की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो एसिड रिफ्लक्स (पाचन संबंधी रोग) के साथ-साथ आंतों और पाचन संबंधी कई समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह अपच और हार्टबर्न से भी राहत दिला सकता है

हृदय स्वास्थ्य के लिए - हृदय स्वास्थ्य के लिए भी कासनी को उपयोगी माना जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होती है और इससे बनने वाली कॉफी का सेवन शरीर में रक्त और प्लाज्मा के संतुलन में सुधार करने का काम कर सकता है। साथ ही इससे दिल का दौरा पड़ने की आशंका कम हो जाती है

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।