बेलपत्र के 3 फायदे: Belpatra Ke 3 Fayde

फोटो- moms kids education
फोटो- moms kids education

बेलपत्र का नाम सुनते ही सबसे पहले हर किसी के दिमाग में भगवान शिव की छवि आ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि औषधीय गुणों से भरपूर बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ज्यादातर लोग तीन पत्तियों वाले बेलपत्र का उपयोग करते हैं क्योंकि इन तीन पत्तियों को ब्रह्मा, विष्णु और शिव के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इसके साथ ही बेलपत्र को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। इससे सेहत को कई लाभ होते हैं जैसे इससे बुखार का इलाज किया जा सकता है। वहीं शुगर के मरीजों के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। मधुमक्खी, बर्र और ततैया के काटने पर जलन होती है तो इस पत्ती का रस लगाएं, आपको तुरंत राहत मिलेगी। जानते हैं बेलपत्र से सेहत को क्या लाभ होता है।

बेलपत्र से होने वाले फायदे - Belpatra Se Hone Wale Fayde In Hindi

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल - जिन लोगों को डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कोलेस्ट्रॉल और दिल से जूड़ी बीमारी हो तो उनके लिए बेलपत्र का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है।

पाचन के लिए लाभकारी - पेट से जूड़ी समस्याओं के लिए बेलपत्र बहुत अच्छा होता है। इसके फल के सेवन से पेट साफ करने में मदद मिलती है। इसमें लैक्सेटिव प्रोपर्टीज होती हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखती हैं।

हेयर फॉल को रोकता है - बेलपत्र में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। बेलपत्र का लेप बनानकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। वहीं अगर किसी के चेहरे पर दाग-धब्बे हैं या अतिरिक्त पसीने के कारण गंध आती है तो बेल पत्र का फेसपैक चेहरे को मुलायम कर उसमें खूशबू को भर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।