सेब के सिरके के फायदे और नुकसान-Seb Ke Sirke Ke Fayde Aur Nuksan

सेब के सिरके के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब के सिरके के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, ये तो सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं सेब के सिरके (apple vinegar) का सेवन भी स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। जी हां सेब के सिरके का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। सेब के सिरके का सेवन पेट के लिए, हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब का सिरका विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन सेब के सिरके का सेवन करने से कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं सेब के सिरके का सेवन करने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सेब के सिरके के फायदे और नुकसान (Seb Ke Sirke Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सेब के सिरके के फायदे

- गर्मी के मौसम में अक्सर लोग पाचन (Digestion) संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन मजबूत होता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

- सेब का सिरका विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

- आजकल ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की वजह से परेशान हैं, और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा लेवल हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

- सेब के सिरके का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के सिरके में एंटी डायबिटीक गुण पाये जाते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं।

- सेब के सिरके का रोजाना सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि सेब के सिरके में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

- सेब के सिरके का सेवन स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के सिरके का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है और बाल मजबूत होते हैं।

सेब के सिरके के नुकसान

- सेब के सिरके का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन, खुजली जैसी समस्या हो सकती है।

- सेब के सिरका का अधिक मात्रा में सेवन करने से हड्डियां (Bones) कमजोर हो जाती है।

- सेब के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन करने से भूख में कमी की शिकायत हो सकती है।

- सेब के सिरके के अधिक इस्तेमाल से दांत खराब हो सकते हैं।

- सेब के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी (Vomiting) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava