अरबी के पत्ते के 5 फायदे और 3 नुकसान- Arbi Ke Patte Ke Fayde Aur Nuksan

अरबी के पत्ते के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अरबी के पत्ते के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अरबी (Arbi) की सब्जी का सेवन तो आप सभी ने किया होगा, लेकिन क्या आपने अरबी के पत्ते (Arbi leaves) का सेवन किया है। अरबी के पत्ते के उपयोग से कई स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं। साथ ही अरबी के पत्ते का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अरबी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अरबी के पत्तों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और बीटा कैरोटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन अरबी के पत्ते का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं अरबी के पत्ते के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अरबी के पत्ते के 5 फायदे और 3 नुकसान

अरबी के पत्ते के फायदे

1- आजकल कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। लेकिन बढ़ता कोलेस्ट्रॉल काफी खतरनाक साबित होता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अरबी के पत्ते में फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

2- अरबी के पत्ते का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अरबी के पत्ते में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप अरबी के पत्ते का सेवन करते हैं, तो इससे आंख संबंधी समस्या दूर होती है और आंखों की रोशनी (Eyesight) भी तेज होती है।

3- आजकल ज्यादातर लोगों में एनीमिया (Anemia) की शिकायत देखने को मिल रही है। लेकिन अगर आप अरबी के पत्ते का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि अरबी के पत्ते में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में खून के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

4- पाचन तंत्र (Digestion) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अरबी के पत्ते में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

5- अरबी के पत्ते का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि अरबी के पत्ते में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

अरबी के पत्ते के नुकसान

1- अरबी के पत्ते का कच्चा सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि कच्चा सेवन करने से मुंह में खुजली, जलन, दर्द या फिर जीभ और होंठों में सूजन की शिकायत हो सकती है।

2- अरबी के पत्ते का अधिक मात्रा में सेवन करने से पथरी (Stone) की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें ऑक्सालिक एसिड होता है।

3- अरबी के पत्ते से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से सूजन की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।