चुकंदर का जूस पीने के फायदे और नुकसान-Chukandar Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan

चुकंदर का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
चुकंदर का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

चुकंदर के जूस (Beetroot juice) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।क्योंकि चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए चुकंदर का जूस कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। चुकंदर के जूस में पोटैशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सल्फर, तांबा, वसा और विटामिन बी 1, बी 2, बी 6 और नियासिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, और यह सभी तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन चुकंदर के जूस का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। चुकंदर के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से यह आपके स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं चुकंदर का जूस पीने के क्या क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

चुकंदर का जूस पीने के फायदे और नुकसान (Chukandar Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

चुकंदर का जूस पीने के फायदे

- चुकंदर के जूस में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से एनीमिया (Anemia) यानि खून के कमी की शिकायत दूर होती है।

- चुकंदर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर का जूस पीने से पेट साफ होता है। साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) भी बेहतर रहता है।

- चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए।

- चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन त्वचा (SKin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन करता है, तो इससे स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही त्वचा पर ग्लो भी आता है।

- चुकंदर में कैल्शियम मौजूद होता है। इसलिए चुकंदर के जूस का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है।

- चुकंदर का सेवन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में फॉस्फोरस होता है, और फॉस्फोरस बालों की ग्रोथ (Hair Growth) के लिए मददगार साबित होता है।

- चुकंदर के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चुकंदर के जूस में पोटैशियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होती है।

चुकंदर का जूस पीने के नुकसान

- चुकंदर के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी (Kidney) संबंधी बीमारियां हो सकती है। क्योंकि चुकंदर में उच्च मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है।

- चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर (Sugar Level) लेवल बढ़ सकता है।

- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है, उनको चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।

- गर्भवती महिलाओं को भी अधिक मात्रा में चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava