नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान- Nimbu Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan

नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

नींबू पानी (Lemon Juice) पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। वहीं, अगर हर दिन नींबू पानी का सेवन किया जाए, तो इससे पाचन तंत्र हेल्दी (healthy digestion) रहता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी, थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे कई विटामिन्स पाएं जाते हैं। इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है। लेकिन नींबू पानी का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानिए नींबू पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान (Nimbu Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

नींबू पानी पीने के फायदे

- नींबू पानी वजन (Weight) कम करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नींबू में कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन आसानी से कम होता है।

- नींबू पानी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि नींबू पानी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना एक गिलास नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

- नींबू पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है, जिससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है।

- नींबू पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नींबू एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है, साथ ही इसमें विटामिन सी भी मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।

- नींबू पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। क्योंकि नींबू में हाइड्रोक्लोरिक नामक एसिड पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही नींबू पानी का सेवन करने से पेट संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

- नींबू पानी का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि नींबू पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

- नींबू पानी पीना दिल संबंधी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल बढ़ गया हो, तो उसे खाना खाने के बाद नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।

- अगर किसी के शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) की मात्रा बढ़ गई हो, तो उसे रोजाना नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नींबू पानी पीने से यूरिक एसिड का लेवल कंट्रोल होता है।

नींबू पानी पीने के नुकसान

- नींबू पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द या पेट संबंधी कई परेशानियां हो सकती है।

- जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी की शिकायत बनी रहती हो, उसे अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

- जो लोग अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियां (Bones) कमजोर होने लगती है। क्योंकि नींबू एसिडिक होता है।

- नींबू में ऑक्सलेट होता है, जिसके ज्यादा सेवन से शरीर में क्रिस्टल बन जाता है। जो आगे जाकर किडनी स्टोन (Kidney Stone) और गॉलस्टोन का रूप ले सकता है।

- अगर किसी को माइग्रेन (Migraine) की शिकायत है, तो उसे अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now