क्या कच्चा दूध पीना चाहिए ? जानिए कच्चा दूध पीने के फायदे और नुकसान-Benefits And Side Effects Of Drinking Raw Milk

क्या कच्चा दूध पीना चाहिए ? जानिए कच्चा दूध पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
क्या कच्चा दूध पीना चाहिए ? जानिए कच्चा दूध पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए दूध पीने की सलाह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को दी जाती है। दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। लेकिन ज्यादातर लोग दूध को उबालकर पीना ही पसंद करते हैं। पर क्या आपने कभी कच्चे दूध (Raw Milk) का सेवन किया है ? क्या कच्चा दूध पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है ? तो आइए जानते हैं कच्चा दूध पीना चाहिए या नहीं।

क्या कच्चा दूध पीना चाहिए ? जानिए कच्चा दूध पीने के फायदे और नुकसान- Benefits And Side Effects Of Drinking Raw Milk In Hindi

क्या कच्चा दूध पीना चाहिए ?

जी हां आप कच्चे दूध का सेवन कर सकते हैं। कच्चे दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कच्चे दूध में उबले दूध से ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होता है, कच्चा दूध प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स से भरा होता है, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन कच्चा दूध पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं कच्चा दूध पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

कच्चा दूध पीने के फायदे

1- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कच्चे दूध का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि कच्चे दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

2- कच्चे दूध का सेवन पाचन (Digestion) को बेहतर बनाने में फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि कच्चे दूध में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट की परेशानियों को दूर रखते हैं। साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

3- कच्चे दूध का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

4- अगर किसी को स्किन एलर्जी (Skin Allergy) की शिकायत है, तो उसे कच्चे दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कच्चे दूध का सेवन एलर्जी को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर कच्चे दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे दूध में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

कच्चा दूध पीने के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को कच्चे दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

2- कच्चे दूध में ऐसे कई बैक्टीरिया होते है, जिससे फूड पॉइजनिंग (food poisoning) की समस्या हो सकती है।

3- अगर किसी को दूध से एलर्जी (Allergy) है, तो उसे कच्चे दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava