सोयाबीन (Soyabean) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सोयाबीन शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। जो लोग शाकाहारी होते हैं, उनको प्रोटीन रिच फूड की तलाश होती है, क्योंकि मांसाहारी लोगों के लिए अंडे, मछली और मीट जैसे प्रोटीन रिच फूड होते हैं। इसलिए शाकाहारी लोग ज्यादातर सोयाबीन खाना पसंद करते हैं। सोयाबीन खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि सोयाबीन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सोयाबीन में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन ई, बी कॉम्लेक्स, थाइमीन, राइबोफ्लेविन अमीनो अम्ल, सैपोनिन, साइटोस्टेरोल, फेनोलिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन सोयाबीन खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं सोयाबीन खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
सोयाबीन खाने के फायदे और नुकसान (Soyabean Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)
सोयबीन खाने के फायदे
हड्डियां होती हैं मजबूत
सोयाबीन का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सोयाबीन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सोयाबीन का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
शुगर होता है कंट्रोल
सोयाबीन का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सोयाबीन लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड होता है। इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
कैंसर की बीमारी का खतरा होता है कम
सोयाबीन का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरा को कम किया जा सकता है। क्योंकि सोयाबीन में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर की बीमारी का जोखिम कम होता है।
बालों के लिए फायदेमंद
सोयाबीन का सेवन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सोयाबीन में फाइबर, विटामिन-बी, विटामिन-सी, और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ अगर किसी के बाल झड़ (Hair Fall) रहे हों, तो इसके सेवन से झड़ना भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।
एनीमिया की शिकायत होती है दूर
सोयाबीन का सेवन एनीमिया (Anemia) की शिकायत को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि सोयाबीन में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
सोयाबीन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर (Blood pressure) नियंत्रित रहता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
सोयाबीन खाने के नुकसान
- गर्भवती महिलाओं को सोयाबीन का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- सोयाबीन से कई लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है। ऐसे में अगर सोयाबीन खाने के बाद किसी प्रकार की एलर्जी हो, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- सोयाबीन का सेवन अधिक मात्रा में करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर बढ़ सकता है।
- जिन लोगों को माइग्रेन (Migraine) की शिकायत है, उनको सोयाबीन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- सोयाबीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप मोटापा (Obesity) के शिकार हो सकते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।