उड़द दाल खाने के हैं ढ़ेरों फायदे, जाने कुछ नुकसान भी

उड़द दाल खाने के हैं ढ़ेरों फायदे, जाने कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
उड़द दाल खाने के हैं ढ़ेरों फायदे, जाने कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय व्‍यंजनों में उड़द दाल (Urad Dal) का अपना एक विशेष स्थान है। उड़द दाल स्वादिष्ट के साथ-साथ बहुत ही पौष्टिक भी होती है। उड़द दाल में कई सारे पोषक तत्व, विटामिन और खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप उड़द दाल का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। बता दें कि उड़द की दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, थायमीन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, पोटेशियम, नियासिन, विटामिन सी, आयरन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होते हैं, लेकिन उड़द दाल का सेवन करने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं, तो आइए जानते हैं उड़द दाल खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

उड़द दाल खाने के हैं ढ़ेरों फायदे, जाने कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Urad Dal In Hindi

उड़द दाल के फायदे

1- हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए उड़द दाल का सेवन काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि उड़द दाल में फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं, साथ ही इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है, इसलिए इसका सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

2- उड़द दाल का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। क्योंकि उड़द दाल में कैल्शियम, फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज उड़द दाल का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है।

4- शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर उड़द दाल का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि उड़द दाल में आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में काफी मददगार साबित होते हैं।

5- खराब पाचन (Digestion) स्‍वास्‍थ्‍य के लिए गंभीर हो सकता है। क्योंकि पेट की खराबी कई बीमारियों को जन्‍म दे सकती है, लेकिन अगर आप अपनी डाइट में उड़द दाल को शामिल करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि उड़द दाल फाइबर से भरपूर होता है।

6- उड़द दाल का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि उड़द दाल विटामिन से भरपूर होती है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है।

7- शरीर में खून की कमी होने पर उड़द दाल का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

8- उड़द दाल का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या होने पर लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

उड़द दाल के नुकसान

1- यदि आप किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपको उड़द दाल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

2- किडनी स्टोन (Kidney Stone) की शिकायत होने पर उड़द दाल का सेवन करने से बचना चाहिए।

3- उड़द की दाल का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

4- उड़द दाल का अधिक मात्रा में सेवन करने से यूरिक एसिड (Uric Acid) की मात्रा बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava