ठंडे पानी में शहद के 3 फायदे: Thande Paani Mein Shahed Ke 3 Fayde

ठंडे पानी में शहद के  फायदे (फोटो- theindianwire)
ठंडे पानी में शहद के फायदे (फोटो- theindianwire)

शहद की मिठास में कई प्राकृतिक औषधि गुण छिपे हैं। जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह मीठा और गाढ़ा अमृत प्राकृतिक रूप से मधुमक्यिों द्वारा निर्मित होता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर चीनी के रूप में किया जाता है और त्वचा के लिए भी इसके काफी लाभ हैं। लोग अक्सर शहद को गर्म पानी में डालकर उपयोग करते हैं, लेकिन आप जानते हैं अगर शहद को ठंडे पानी में डालकर पीया जाए तो इसका लाभ अधिक मिल सकता है। जानते हैं कैसे करें इसका सेवन और इससे क्या फायदे मिलते हैं।

ठंडे पानी में शहद के फायदे -

यूरिन की जलन दूर होती है - अगर किसी को भी यूरिन में जलन की समस्या हो तो इस समस्या को समय पर सही कर लेना चाहिए। यूरिन की परेशानी बढ़ जाने पर कई अन्य समस्या होने का खतरा होता है। इसे दूर करने के लिए ठंडे पानी के साथ शहद लेना चाहिए।

पीरियड की समस्या - अगर किसी महिला को पीरियड के समय ओवर ब्लीडिंग की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो इसके लिए ठंडे पानी के साथ शहद लेना चाहिए। ठंडे पानी के शहद लेने से कुछ ही देर में इससे फायदा देखने को मिल जाएगा।

मुंह की बदबू दूर होती है - एक गिलास ठंडे पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से मुंह से आने वाली बदबू दूर हो जाती है। आप चाहें, तो इसमें एक नींबू भी निचोड़ लें। इसके अलावा इस मिश्रण को पीने से जीभ पर जमा होने वाली सफेद परत से भी छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan