सेब और दूध के 4 फायदे- Seb Aur Doodh Ke Fayde

सेब और दूध के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब और दूध के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब (Apple) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन अगर आप सेब का सेवन दूध (Milk) के साथ करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि सेब के साथ-साथ दूध भी पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसलिए अगर आप सेब और दूध का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे कई शारीरिक समस्याएं दूर होती है। साथ ही इन दोनों का साथ में सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। क्योंकि सेब में प्रोटीन, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन के, जिंक, कॉपर, सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सेब और दूध के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सेब और दूध के 4 फायदे

हड्डियों को मजबूत बनाने में

सेब और दूध का एक साथ सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दूध और सेब दोनों ही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में

दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सेब और दूध का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सेब और दूध का एक साथ सेवन करने से ना केवल मुंह में पनपने वाले खराब बैक्टीरिया दूर होते हैं बल्कि इसका सेवन करने से दांत भी मजबूत होते हैं।

वजन कंट्रोल करने में

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए सेब और दूध का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब और दूध दोनों में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

सेब और दूध दोनों ही विटामिन्स से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप दोनों का साथ में सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

इन तरीकों से कर सकते हैं सेवन

1- सेब और दूध का शेक बनाकर सेवन किया जा सकता है।

2- आप चाहे तो सेब खाने के बाद एक गिलास दूध का सेवन कर सकते हैं।

3- दूध की खीर में सेब के टुकड़े मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava