सुबह सुबह लहसुन खाने के फायदे: Subah Subah Lahsun Khane Ke Fayde

सुबह सुबह लहसुन खाने के फायदे (फोटो - health)
सुबह सुबह लहसुन खाने के फायदे (फोटो - health)

लहसुन का उपयोग अक्सर हर कोई करता है। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है, क्योंकि यह सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। कहा जाता है कि किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लहसुन में कई तरह के खनिज, विटामिन और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाले तत्व पाए जाते हैं। यह न केवल शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, बल्कि ब्लड को प्यूरिफाई करने के साथ ही डिप्रेशन से भी लड़ने में मदद करता है। लेकिन सुबह-सवेरे खाली पेट लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है।

सुबह सुबह लहसुन खाने के फायदे -

हाई बीपी से छुटकारा मिलता है - अगर सुबह के समय खाली पेट लहसुन का सेवन किया जाए तो इससे हाई बीपी में आराम मिलता है। क्योंकिलहसुन ब्‍लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। हाई बीपी की समस्‍या से जूझ रहे लोगों को रोजाना लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।

पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए - अक्सर गलत खान पान की वजह से लोगों को पेट की बीमारियों का सामना करना पड़ता है जैसे डायरिया और कब्‍ज। इन समस्या को दूर करने के लिए लहसुन बेहद उपयोगी है। इसके लिए पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें। खाली पेट इस पानी को पीने से डायरिया और कब्‍ज से आराम मिलेगा।

डाइजेशन के लिए - खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से आपका डाइजेशन अच्‍छा रहता है और भूख भी खुलती है। इसलिए हर किसी को सुबह के समय लहसुन का सेवन करना चाहिए, लेकिन अगर किसी को लहसुन से किसी भी तरह की कोई एलर्जी है तो उन लोगों को इससे परहेज करना ही सही रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।