गर्मी के मौसम में दही (Curd) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी दही में भुना हुआ जीरा (roasted cumin) मिलाकर सेवन किया है। अगर नहीं, तो आज से करना शुरू कर दें, क्योंकि दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर सेवन करने से स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जीरा भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए दही में जीरा मिलाकर सेवन करने से दही के गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। दही में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस, फोलेट, विटामिन बी-2, विटामिन बी -12 जैसे विटामिन पाए जाते हैं, तो वहीं जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन ई, ए, सी और बी-काम्प्लेक्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं दही में भुना जीरा मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
दही के साथ भुने जीरे का करें सेवन, दूर होती है कई बीमारियां (Dahi Me Bhuna Jeera Milakar Khane Ke Fayde In Hindi)
1- दही और जीरा दोनों ही विटामिन्स से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
2- दही और जीरा का कॉम्बिनेशन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में भुने हुए जीरे मिलाकर सेवन करने से पाचन क्रिया (Digestion) तंदुरुस्त होता है। साथ ही पेट संबंधी कई बीमारियां भी दूर होती है।
3- जो लोग दुबलेपन से परेशान हैं और उनको भूख नहीं लगती है। उनके लिए दही और भुना जीरा का कॉम्बिनेशन रामबाण माना जाता है। क्योंकि दही और जीरा में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो भूख को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।
4- दही और जीरा दोनों में विटामिन ए की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, इसलिए इसका सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दही और भुना जीरा खाने से आंख संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।
5- जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, उनको दही में एक चम्मच भुना हुआ जीरा मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
6- दही और जीरा का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही और जीरा विटामिन्स से भरपूर होता है। साथ ही जीरा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
