सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने के फायदे-Subah Naste Me Ankurit Anaj Khane Ke Fayde

सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन नाश्ता भी पौष्टिक होना चाहिए। क्योंकि पौष्टिक नाश्ता करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। ऐसे में अंंकुरित अनाज (Sprouts) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित अनाज काफी पौष्टिक नाश्ता माना जाता है। अंकुरित अनाज का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि अंकुरित अनाज में वह सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने के फायदे (Subah Naste Me Ankurit Anaaj Khane Ke Fayde In Hindi)

मोटापा होता है कंट्रोल

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) की वजह से परेशान हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कंट्रोल होता है। क्योंकि अंकुरित अनाज फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

अंकुरित अनाज का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि अंकुरित अनाज शरीर में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल को खत्म करता है। जिससे कैंसर का जोखिम कम होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

अंकुरित अनाज का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित अनाज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करता है, तो इससे पेट साफ होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

अंकुरित अनाज विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए रोजाना सुबह के नाश्ते में इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

खान-पान का सही तरह से ध्यान न रख पाने की वजह से ज्यादातर लोगों को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे एनीमिया यानि खून की कमी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित अनाज का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

जिन लोगों को अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है, उनको रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंकुरित अनाज में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।