फाइबर से भरपूर इन फलों-सब्जियों का करें सेवन, मिलते हैं कई फायदे- Fiber Se Bharpur In Falo-Sabjiyo Ka Kare Sevan, Milte Hai Kai Fayde

फाइबर से भरपूर इन फलों-सब्जियों का करें सेवन, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
फाइबर से भरपूर इन फलों-सब्जियों का करें सेवन, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है और उन्हीं में से एक है फाइबर (Fiber), फाइबर हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। शरीर में फाइबर की कमी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। बता दें कि फाइबर दो तरह के होते हैं, एक सॉल्युबल फाइबर और दूसरा इनसॉल्युबल फाइबर, ये दोनों ही शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, शुगर कंट्रोल में रखता है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और मोटाप को भी कंट्रोल करता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में फल और सब्जियां काफी फायदेमंद साबित होती है। क्योंकि फलों और सब्जियों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

फाइबर से भरपूर इन फलों-सब्जियों का करें सेवन, मिलते हैं कई फायदे

सेब

सेब (Apple) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। सेब में फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में फाइबर की कमी नहीं होती है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

पपीता

पपीता (Papaya) का सेवन भी स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पपीता में फाइबर के साथ-साथ कई विटामिन भी पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से फाइबर की कमी नहीं होती है, साथ ही पाचन भी बेहतर रहता है।

एवोकाडो

एवोकाडो (Avocado) में भी फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से फाइबर की कमी दूर होती है, साथ ही एवोकाडो का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है, वजन कम होता है और हड्डियां मजबूत होती है।

नाशपाती

नाशपाती (Pear) का सेवन भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नाशपाती में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। साथ ही फाइबर की कमी भी नहीं होती है।

ब्रोकली

ब्रोकली (Broccoli) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ब्रोकली में फाइबर के साथ-साथ कई विटामिन भी पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है।

लौकी

लौकी (Bottle gourd) में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप लौकी की सब्जी या लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे फाइबर की कमी नहीं होती है, साथ ही अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा है, तो वो भी कम होता है।

अमरूद

अमरूद (Guava) में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पाचन से जुड़ी कब्ज जैसी बीमारियां दूर होती है।

आम

गर्मी के मौसम में आम (Mango) खाने के दिवाने कई लोग होते हैं, आम में भी फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए आम का सेवन करने से फाइबर की कमी नहीं होती है।

कद्दू

कद्दू (Pumpkin) में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही कद्दू में प्रोटीन, शुगर, कैल्शियम, आयरन जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है।

चुकंदर और गाजर

चुकंदर (Beetroot) और गाजर (Carrot) में भी फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही चुकंदर और गाजर में कई और विटामिन्स भी पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, आंखों की रोशनी तेज होती है, साथ ही खून की कमी भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।