शहद के फायदे अनेक- Shahad ke Fayde anek

शहद के फायदे अनेक(फोटो:medcords.com)
शहद के फायदे अनेक(फोटो:medcords.com)

शहद को आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है। शहद सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम आदि गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो, कई बीमारियों को शरीर से दूर रखने में फायदेमंद होते हैं। शहद का रोजाना सेवन कर बालों के टूटने व कमजोर होने की समस्या, ब्लड प्रेशर का बढ़ना, स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगाया जा सकता है।

शहद के फायदे Benefits of Honey in Hindi

बॉडी में एनर्जी को बढ़ाने का काम ( Honey increase body energy)

शहद में प्राकृतिक शुगर होता है जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। शहद शरीर में एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है जो शरीर को कई सारे स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का काम करता है।

स्किन से जुड़ी समस्याएं (Honey cure skin problems)

शहद में एंटीबैक्टीरियल जैसे अनेकों तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा में नमी के साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए शहद में मलाई और बेसन बराबर मात्रा में मिला कर लगा सकते हैं। इससे स्किन के दाग-धब्बे दूर होंगे।

दिल की सेहत (Honey is beneficial for heart health)

शहद दिल को सुचारू रूप से काम करने में सहायता करता है। इसके साथ ही दिल से जुड़ी कई और समस्याओं से बचाने में भी ये मददगार है। एक चम्मच शहद को गर्म पानी के साथ सेवन करने से काफी फायदा होता है।

ब्लड प्रेशर (Honey control blood pressure)

शहद में एंटीऑक्सीडेंट् भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसके रोजाना सेवन से ब्लड सर्कुलेशन को इम्प्रूव किया जा सकता है। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने में ये मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी के साथ लें।

हड्डियों के लिए (Strong Bones ke liye khaye Shahad )

हड्डियों को मजबूत बनाने और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए शहद को उपयोग में लिया जा सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स की समस्या के साथ ही सूजन को कम करने में मदद करता है। इन गुणों के चलते शहद को पोस्टमेनोपॉज़ल ऑस्टियोपोरोसिस के उपचार के रूप में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj