मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान-Mungfali Khane Ke Fayde Aur Nuksan

मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंगफली (Peanuts) का सेवन ज्यादातर लोगों को काफी पसंद होता है। क्योंकि मूंगफली खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंगफली का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। क्योंकि मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए मूंगफली खाने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि मूंगफली में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक माना जाता है। लेकिन मूंगफली खाने के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए मूंगफली खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान (Mungfali Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

मूंगफली खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

मूंगफली का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है। क्योंकि मूंगफली में फाइबर और एंटीआक्सीडेंट दोनों ही प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर कोई रोजाना मूंगफली का सेवन करता है, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।

प्रोटीन की कमी होती है दूर

मूंगफली में प्रोटीन (Protein) की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना मूंगफली का सेवन करता है, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। साथ ही मूंगफली का सेवन करने से शरीर में एनर्जी मिलती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

मूंगफली का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना मूंगफली का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

वजन होता है कम

मूंगफली का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार होता है। क्योंकि मूंगफली में फाइबर और प्रोटीन दोनों ही अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना मूंगफली का सेवन करता है, तो इससे वजन आसानी से कम हो जाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मूंगफली का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर कोई रोजाना मूंगफली का सेवन करता है, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

मूंगफली का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली में फाइबर की मात्रा मौजूद होती है। इसलिए अगर कोई रोजाना मूंगफली का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

मूंगफली का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि मूंगफली में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर कोई रोजाना मूंगफली का सेवन करता है, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और शरीर में खून की कमी दूर होती है।

मूंगफली खाने के नुकसान

एसिडिटी और कब्ज की हो सकती है शिकायत

मूंगफली का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। क्योंकि मूंगफली में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई मूंगफली का अधिक मात्रा में सेवन करता है, तो इससे एसिडिटी (Acidity) और कब्ज (Constipation) की शिकायत दूर होती है।

वजन बढ़ सकता है

मूंगफली का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। इसलिए अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे मूंगफली का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्मी में अधिक न करें सेवन

गर्मी के मौसम में मूंगफली का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि मूंगफली की तासीर गर्म होती है।

आर्थराइटिस के मरीज न करें सेवन

आर्थराइटिस (arthritis) के मरीजों को मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आर्थराइटिस के मरीज मूंगफली का सेवन करते हैं, तो सूजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava