बाइसेप्स बनाने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज-Biceps banane ke liye behatrin Exercise

बाइसेप्स बनाने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज
बाइसेप्स बनाने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज

आज के समय में फिट रहना बेहद जरूरी है। फिट रहने के लिए कई लोग जिम जाते हैं। जिम जाने वाले अमुमन लोगों की ख्वाहिश होती है उनके बाइसेप्स 15 से 16 इंच के हों। हालांकि ये हर व्यक्ति के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है कि वो अपने बाइसेप्स को 15 से 16 इंच तक ले जाए। इसकी असल वजह है सही एक्सरसाइज का पता ना होना। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन एक्सरसाइज के बारे में जिनकी मदद से आप बेहतरीन बाइसेप्स बना सकते हैं।

बाइसेप्स बनाने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज

बारबेल कर्ल (Barbell curl)

बाइसेप्स बनाने के लिए बारबेल कर्ल (Barbell curl)बेहतरीन एक्सरसाइज है। बारबेल कर्ल एक्सरसाइज से आप दोनों हाथों की समान एक्सरसाइज होती है। बारबेल कर्ल वर्कआउट करने के लिए बारबेल में वेट लगा कर इस वर्कआउट की को करें। धीरे धीरे वेट को को बढ़ाते रहे हैं। इसके कम से कम 3 सेट लगाएं।

कंसंट्रेशन कर्ल (Concentration curl)

कंसंट्रेशन कर्ल ऐसी एक्सरसाइज है, जो मसल्स के साइज को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप डंबल और बेंच की मदद से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए बेंच पर बैठ जाएं और दोनों पैरों के बीच गैप रखें। अब एक टांग पर उसी तरफ के हाथ को रखें और डम्बल से एक्सरसाइज करें।

डिक्लाइन डंबल कर्ल (Decline dumbbell curl)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए बेंच पर छाती के बल लेट जाएं और डंबल को दोनों हाथों में पकड़ लें और अपनी छाती के भार को बेंच पर डालते हुए डंबल की मदद से एक्सरसाइज करें।

इंक्लाइन डंबल कर्ल (Incline Dumbbell Curl)

इंक्लाइन डंबल कर्ल एक्सरसाइज बाइसेप्स की बेहतरीन एक्सरसाइज है। इंक्लाइन डंबल कर्ल करने के लिए सबसे पहले दो डंबल्स को अपने दोनों हाथों में पकड़ें और बेंच की मदद से इस एक्सरसाइज को करें।

केबल रोप हैमर कर्ल (Cable rope hammer curl)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए केबल मशीन के साथ लगी रोप को दोनों आखिरी छोरों पर पकड़ें। अब अपनी हथेलियों से एक दूसरे के सामने रखते हुए अपनी कोहनी को दबाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj