शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए-Body Me Kamjori Ho To Kya Khana Chaiye

शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए(फोटो-Sportskeeda hindi)
शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर में अक्सर कमजोरी (Weakness) महसूस होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। किसी लंबी बीमारी के बाद कमजोरी महसूस होना तो एक आम बात है, लेकिन अगर बिना बीमारी के अक्सर कमजोरी महसूस होती है, तो यह आगे चलकर कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। तो वहीं, कई बार शरीर में खून की कमी, अनियमित जीवनशैली की वजह से भी कमजोरी महसूस होती है। शरीर से कमजोरी को दूर करने के लिए पौष्टिक आहारों का सेवन करना चाहिए। पौष्टिक आहार का सेवन अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। जानिए शरीर से कमजोरी को दूर करने के लिए आप किन-किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए (Body Me Kamjori Ho To Kya Khana Chaiye In Hindi)

खजूर का करना चाहिए सेवन

खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खजूर का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर किसी को कमजोरी की शिकायत हो, तो उसे रोजाना सुबह 4-5 खजूर का सेवन करना चाहिए।

किशमिश का सेवन

किशमिश (Raisins) या किशमिश का पानी दोनों ही कमजोरी दूर करने के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। किशमिश में कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं। इसके लिए रात में ही किशमिश को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए। फिर सुबह किशमिश और किशमिश के पानी का सेवन कर लेना चाहिए।

दलिया का करें सेवन

दलिया (Dalia) पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करता है, तो इससे कमजोरी दूर होती है।

चना का करें सेवन

कमजोरी दूर करने के लिए भीगे हुए चने काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसके लिए चनों को रात में ही भिगोकर रख देना चाहिए। फिर सुबह खाली पेट चने का सेवन करना चाहिए।

केला और दूध का सेवन

केला (Banana) और दूध (milk) के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है। अगर कोई रोजाना नियमित रूप से दूध और केले का सेवन करता है, तो इससे कमजोरी बहुत जल्द दूर हो जाती है।

ब्राउन ब्रेड और पीनट बटर

ब्राउन ब्रेड (Brown Bread) और पीनट बटर (Peanut Butter) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। पीनट बटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।