बोन कैंसर के 6 लक्षण : Bone Cancer Ke 6 Lakshan

बोन कैंसर के 6 लक्षण (फोटो - sportskeeda hindi)
बोन कैंसर के 6 लक्षण (फोटो - sportskeeda hindi)

आज के समय में कैंसर की बीमारी दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। कैंसर की बीमारी तब होती है और आपकी कोशिकाएं अनियंत्रित होकर बढ़ने लगती हैं। हड्डियों में जब कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं तो इस समस्या को बोन कैंसर कहा जाता है। बोन कैंसर न सिर्फ हड्डियों में बल्कि यह बढ़कर शरीर के किसी भी हिस्से में फैल सकता है। इस बीमारी में अगर आप लापरवाही करते हैं तो यह जानलेवा हो सकता है। शरीर में बोन कैंसर के लक्षण (Bone Cancer Symptoms In Hindi)।

बोन कैंसर के 6 लक्षण : Bone Cancer Ke 6 Lakshan In Hindi

1. अगर आपकी हड्डियों में लंबे समय से गंभीर दर्द बना है तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। अगर आपकी हड्डियों में दर्द लगातार बना रहता है तो यह बोन कैंसर का संकेत हो सकता है।

2. हड्डियों का कम उम्र में ही कमजोर होना भी बोन कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।

3. अगर किसी व्यक्ति का वजन काफी समय से लगातार कम हो रहा है तो भी बोन कैंसर का संकेत हो सकता है। कैंसर की कोशिकाएं जैसे-जैसे आपके शरीर में बढ़ने लगती हैं वैसे ही आपका वजन कम होने लगता है।

4. हड्डी या शरीर के किसी अन्य हिस्से में असामान्य सूजन और गांठ बनना भी बोन कैंसर का शुरुआती लक्षण माना जाता है।

5. हड्डियों और जोड़ों में अकड़न की समस्या को भी बोन कैंसर का शुरुआती लक्षण माना जाता है। हालांकि बढ़ती उम्र में यह समस्या बेहद सामान्य होती है, लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो, यह बोन कैंसर का संकेत भी हो सकती है।

6. हड्डियों या उसके आसपास के इलाके में सुन्नता झुनझुनी की समस्या भी बोन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। हड्डियों में ट्यूमर बढ़ने से झुनझुनी या सुन्नता का अनुभव हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan