बुखार में क्या खाना चाहिए: Bukhaar mein kya khaana chahiye

फोटो: Modasta Health YouTube
फोटो: Modasta Health YouTube

बुखार आने पर आपका शरीर तप रहा होता है। आप आमतौर पर पंखा चलाना पसंद करते हैं लेकिन ऐसे में आप पंखे को भी चलाना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उससे ठंडी हवा निकलती है और वो आपको नुकसान पहुँचा सकती है। उसी प्रकार से आपके खाने में भी कुछ बदलाव हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: हड्डी मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए: Haddi majboot karne ke liye kya khaana chahie

ये बदलाव छोटे स्तर के होते हैं और डॉक्टर अमूमन आपको कुछ भी तला भुना या ज्यादा भारी खाना खाने से रोक देते हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह ये है कि इस बदले हुए खाने के कारण आप अपने शरीर में मौजूद एंटीबाडीज को काम करने देते हैं। एंटीबाडीज बीमारी फैलाने वाले कारणों पर अटैक करती हैं और आपको ठीक करती हैं।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने के फायदे: Khaana Khaane ke baad neembu paani peene ke fayde

बुखार आना एक नॉर्मल प्रक्रिया है लेकिन आज कल के दौर में बुखार आने को कोरोनावायरस के लक्षण के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में ये जरूरी है कि आप अपने को सुरक्षित रखें और बुखार या किसी भी प्रकार की बीमारी को खुद से दूर रखें। आइए आपको बताते हैं कि अगर आपको बुखार हो जाता है तो आपको कौन सी चीजें खानी चाहिए।

बुखार में क्या खाना चाहिए

दलिया खाएं

दलिया को बुखार के मरीजों द्वारा खाया जा सकता है। इसको दूध के साथ भी आप खा सकते हैं और अगर आप चाहें तो इसको नमकीन खिचड़ी के तौर पर भी खा सकते हैं। ये आपके शरीर को ताकत देती है और पेट को पोषण भी प्रदान करती है। दलिया को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

शहद का सेवन करें

बुखार आने पर आपको शहद का सेवन करना चाहिए। अगर आपका कोई बच्चा है जिसकी उम्र एक साल से कम है और उसे बुखार आ रहा है तो आप उन्हें शहद नहीं दें। शहद का सेवन दूध के साथ करने से आपको ना सिर्फ पौष्टिक आहार प्राप्त होता है बल्कि आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

मूंग दाल को खाएं

मूंग दाल का सुझाव बुखार में अमूमन हर डॉक्टर देता है। चूँकि ये हल्की होती है और आसानी से पच जाती है इसलिए इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। इसको बनाते समय पानी का इस्तेमाल अधिक मात्रा में किया जाता है। इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

ये भी पढ़ें: पेट में अधिक गैस बनने की समस्या का निदान: pet mein adhik gas banne ki samasya ka nidaan

Edited by Amit Shukla