हड्डी मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए: Haddi majboot karne ke liye kya khaana chahie

फोटो: Pa
फोटो: Patrika

हड्डियों का मजबूत होना आपकी सेहत और शरीर के लिए बेहद जरूरी है। अगर हड्डियाँ मजबूत नहीं होंगी तो आपको खासी परेशानी पेश आनी है। हड्डियाँ मजबूत ना होने पर आप किसी भी काम को करने में असमर्थता महसूस करेंगे। इस स्थिति में आप कई प्रकार की परेशानीयों से दो चार हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने के फायदे: Khaana Khaane ke baad neembu paani peene ke fayde

आपके शरीर का ढाँचा, यानी कि आपका स्केलेटन हड्डियों से ही बनता है और उसपर ही आपका पूरा शरीर काम करता है। हड्डियों के इस जुड़ाव के कारण ही आप अपनी रीढ़ को एकदम सीधा रख पाते हैं। अगर हड्डियाँ मजबूत ना हों तो आपका शरीर झुक जाएगा और दिमाग के काम करने के तरीके में आपको परेशानी पेश आएगी।

ऐसे में ये जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और ये भी ध्यान रखें कि आप ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिसकी वजह से हड्डियाँ कमजोर हो जाएं। आपकी हड्डियाँ आज कल के खराब खाने के कारण कमजोर हो सकती हैं लेकिन इस आर्टिकल में बताई गई चीजों को खाकर आप हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं।

हड्डी मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए

सोयाबीन

सोयाबीन का सेवन करने से आप अपनी हड्डियों में मजबूती का एहसास करेंगे। कोलंबिया में मिज़ूरी यूनिवर्सिटी के जानकारों ने एक शोध किया जिसके परिणाम ने उन्हें हैरान कर दिया था। इस शोध के नतीजे में उन्होंने ये पाया कि सोयाबीन के सेवन से कमजोर लोगों की हड्डियाँ मजबूत हो गई थीं।

ये भी पढ़ें: पेट में अधिक गैस बनने की समस्या का निदान: pet mein adhik gas banne ki samasya ka nidaan

हरी एवं पत्तेदार सब्जियाँ

पालक को ना पसंद करने वाले पालक पनीर को खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप ये जान जाएंगे कि पालक अकेले ही आपके शरीर में कई चीजों की कमी को पूरा करता है तो आप इसका इस्तेमाल जरूर करेंगे। पालक आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

केले का सेवन करें

केले के सेवन से आप खुद की हड्डियों को मजबूत कर रहे होते हैं। पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत होने के कारण आपको केले का सेवन अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए करना चाहिए। ये आपके शरीर के लिए भी लाभकारी है क्योंकि इससे गैस एवं पेट से जुड़ी परेशानियाँ दूर होती हैं।

ये भी पढ़ें: विटामिन बी12 की कमी से होने वाले रोग: Vitamin B12 ki kami se hone wale rog