बुखार आने पर किन चीजों से दूर रहना चाहिए

बुखार आने पर किन चीजों से दूर रहना चाहिए (sportskeeda Hindi)
बुखार आने पर किन चीजों से दूर रहना चाहिए (sportskeeda Hindi)

मौसम बदलने के साथ व्यक्ति के शरीर का तापमान भी बदलता है। जिसकी वजह से व्यक्ति कई बार बुखार (Fever) से पीड़ित हो जाता है। जब किसी को बुखार आता है तो इसमें शरीर टूट जाता है, तापमान बढ़ जाता है और मुंह का स्वाद भी बदल जाता है। ऐसे में हर किसी को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस समय मौसम में बदलाव आ रहा है। गर्मी सर्दी की वजह से बुखार आना आम बात है। बुखार से जल्दी रिकवर होने के लिए शरीर को अच्छा पोषक तत्व की जरूरत होती है। वहीं कुछ चीजों से दूर रहना भी पड़ता है क्योंकि बुखार के समय कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करने से तबीयत और बिगड़ सकती हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

youtube-cover

बुखार आने पर किन चीजों से दूर रहना चाहिए : Bukhar (fever) Aane Par Kin Chijo Se Dur Rehna Chahiye In Hindi

दूध व दही का सेवन न करें -

अगर किसी व्यक्ति को बुखार (fever) हुआ है तो ऐसे में कभी भी डेयरी का प्रोडक्ट नहीं खाना चाहिए। जैसे दूध, दही, पनीर इन चीजों के सेवन से नाक में बलगम बढ़ जाता है। खासकर दूध का सेवन तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। देखा जाता है कि कुछ लोगों को लगता है कि बुखार में शरीर कमजोर हो जाने की वजह से, सेहत के लिए दूध (Milk) पीना फायदेमंद होता है, लेकिन दूध का सेवन बुखार में रोक देना चाहिए। इसके अलावा कार्बोनेटेड पेय, चाय, कॉफी व सोडा जैसे पदार्थों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

मसालेदार भोजन से दूर रहें -

जब भी किसी को बुखार आता है, तो उस समय मसालेदार भोजन से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मसालेदार भोजन गर्म होते हैं। बुखार (Fever) में शरीर वैसे भी गर्म होता है। बुखार में मसालेदार भोजन से पाचन तंत्र (Digestive System) में सूजन आ सकती है और यह कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।

फाइबर पदार्थों से दूर रहें -

बुखार के समय व्यक्ति को जितना हो सके साबुत अनाज, साबुत गेहूं की रोटी और अनाज जैसे खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इनमें फाइबर (Fiber) की मात्रा ज्यादा होती है। जिस वजह से यह पाचन तंत्र के तनाव को बढ़ा सकते हैं। बुखार में पाचन तंत्र वैसे भी कमजोर होता है। इस वजह से ऐसी भारी चीजों को पचाने में काफी समय लगता है, इसलिए बुखार (Fever) में हल्का भोजन ही करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now