कैंसर के खतरे को करना है कम, तो जरूर खाएं विटामिन सी से भरपूर चीजें-Cancer Ke Khatre Ko Karna Hai Kam To Jarur Khae Vitamin C Se Bharpur Cheeje 

कैंसर के खतरे को करना है कम, तो जरूर खाएं विटामिन सी से भरपूर चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
कैंसर के खतरे को करना है कम, तो जरूर खाएं विटामिन सी से भरपूर चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

विटामिन सी (Vitamin C) हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में विटामिन सी के कमी की वजह से आप कई तरह के रोगों जैसे हार्ट (Heart), ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), आदि से ग्रसित हो सकते हैं। विटामिन सी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। वहीं, अगर आपके शरीर में विटामिन सी कमी होगी, तो आप कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के शिकार भी हो सकते हैं। आजकल कैंसर की बीमारी काफी तेजी से बढ़ रही है। कैंसर की बीमारी की वजह से कितने लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसलिए अगर आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करना है, तो रोजाना ऐसी चीजों का सेवन करें जो विटामिन सी से भरपूर हो। जानिए किन चीजों का सेवन कर के आप कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं।

कैंसर के खतरे को करना है कम, तो जरूर खाएं विटामिन सी से भरपूर चीजें (Cancer Ke Khatre Ko Karna Hai Kam To Jarur Khae Vitamin C Se Bharpur Cheeje In Hindi)

टमाटर का करना चाहिए सेवन

टमाटर (Tomato) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही टमाटर में एंटीआक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना टमाटर का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर होने की संभावना कम होती है।

केला का सेवन होता है फायदेमंद

केला (Banana) का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। केला का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप रोजाना एक केला का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर होने की संभावना काफी कम हो जाती है। क्योंकि केला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही केला में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है।

पपीता का करना चाहिए सेवन

पपीता (Papaya) का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पपीता में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को काफी कम कर देते हैं। इसलिए रोजाना पपीता का सेवन करना चाहिए।

कीनू और संतरा का सेवन होता है फायदेमंद

कीनू और संतरा (Orange) दोनों का सेवन ही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इन दोनों फलों में ही भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

स्ट्रॉबेरी का करना चाहिए सेवन

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) का सेवन करने से भी कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही स्ट्रॉबेरी में कई और भी तत्व मौजूद होते हैं। जिसके सेवन से कई बीमारियां तो दूर होती ही है। साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारी की संभावना भी कम हो जाती है।

कीवी का सेवन

कीवी (Kiwi) का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि कीवी में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी लाभदायक साबित होते हैं। कीवी का सेवन कैंसर की बीमारी के खतरे को भी कम करता है। इसलिए रोजाना एक कीवी का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।