हथेली पर लाल दाने होने के कारण और इलाज 

हथेली पर लाल दाने होने के कारण और इलाज (फोटो - sportskeeda Hindi)
हथेली पर लाल दाने होने के कारण और इलाज (फोटो - sportskeeda Hindi)

शरीर के कई हिस्सों में कुछ भी गड़बड़ी या समस्या के कारण अक्सर शरीर पर दानें निकलने लग जाते हैं। ये दाने कई बार अपने आप ही ठीक भी हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपनी हथेली पर लाल रंग के दाने या बम्प्स का अनुभव किया है? दरअसल हथेलियों पर लाल दानें या बंप कई कारणों से हो सकते हैं। आइये जानते हैं हथेलियों पर लाल दानें या Dyshidrosis की समस्या के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में।

हथेलियों पर लाल दानें की समस्या के कारण (Bumps On Palm Or Dyshidrosis Causes In Hindi)

अगर किसी के हथेलियों पर लाल रंग के दानें या Dyshidrosis की समस्या हो रही है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या किसी भी उम्र में देखने को मिल सकती है। लेकिन डिशिड्रोसिस की समस्या के सटीक कारणों का अभी तक किसी को पता नहीं चल पाया है। देखा जाए तो यह समस्या एक प्रकार की त्वचा से जुड़ी समस्या जो सामान्य रूप से किसी भी कारण से हो सकती है। लोग इसे इसे एटोपिक जिल्द की सूजन (एक्जिमा) से भी जोड़ लेते हैं। व्यक्ति में यह समस्या एलर्जी, फीवर fever आदि के कारण भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं हथेलियों पर लाल दानें की समस्या को क्या कारण है।

youtube-cover

कारण -

1 . अत्यधिक तनाव की वजह से।

2 . कुछ विशेष धातुओं का संपर्क में से।

3 . संवेदनशील स्किन का होना।

4 . एटॉपिक डर्मेटाइटिस।

5 . एक्जिमा की समस्या।

6 . स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं।

हथेलियों पर लाल दानें की समस्या के लक्षण (Palm Bumps Symptoms in Hindi)

इस समस्या में आपकी हथेलियों पर लाल रंग के दाने निकलते हैं। ये दानें कई बार फफोलों का रूप ले लेते हैं और हथेलियों के किनारे पर होते हैं। ये फफोले आमतौर पर काफी छोटे होते हैं और एक साथ कई फफोले होते हैं। डिशिड्रोसिस की समस्या से प्रभावित स्किन में गंभीर दर्द और खुजली की समस्या हो सकती है। जानते हैं इसके कुछ लक्षण।

लक्षण -

1 . हथेली पर लाल रंग के दानें।

2 . फफोलों की समस्या।

3 . स्किन में गंभीर दर्द।

4 . अत्यधिक खुजली।

5 . हल्का बुखार।

हथेलियों पर लाल दानें की समस्या का इलाज (Bumps On Palm Or Dyshidrosis Treatment)

हथेली पर लाल रंग के दानें की समस्या का इलाज डॉक्टर लक्षणों के आधार पर कर सकते हैं। इसके इलाज में आपको कुछ दवाओं के सेवन और मलहम के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। इस समस्या में आपको अपने हाथों की सही ढंग से साफ-सफाई करनी चाहिए और गंदगी के संपर्क में आने से बचना चाहिए। इस समस्या में आपकी मानसिक स्थिति भी काफी हद तक जिम्मेदार होती है इसलिए आपको तनाव और चिंता की समस्या को दूर करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan