अजमोद (सेलरी) का जूस पीने के फायदे : Celery Ka Juice Peene Ke Fayde

अजमोद (सेलरी) का जूस पीने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
अजमोद (सेलरी) का जूस पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

सेलेरी पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ई, विटामिन के आदि पाया जाता है। जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। जानते हैं सेलेरी के जूस (Celery Juice) से सेहत को क्या - क्या फायदे होते हैं।

अजमोद (सेलेरी) का जूस पीने के फायदे : Celery Ka Juice Peene Ke Fayde In Hindi

पाचन क्रिया को बनाएं तंदुरुस्त - जिन लोगों को पाचन क्रिया की समस्या रहती है उनके लिए सेलेरी की जूस पीना बहुत लाभकारी होता है। यह पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में आपके बेहद काम आ सकता है। इसके अंदर फाइबर मौजूद होता है। वही इसमें पानी भी पाया जाता है जो न केवल पाचन क्रिया को सुधारने में मदद कर सकता है बल्कि कब्ज की समस्या को दूर करने में आपके काम आ सकता है।

किडनी को करें डिटॉक्स - जो लोग किडनी की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए सेरेली का जूस फायदेमंद होगा। इससे किडनी को डिटॉक्स किया जा सकता है। इसके सेवन से स्टोन बनने के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

त्वचा के लिए लाभकारी - सेलेरी के जूस में पानी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण दोनों ही पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से फ्री रेडिकल को खत्म किया जा सकता है। साथ ही त्वचा की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से भी रोका जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan