छाछ पीने के फायदे : Chaas Peene Ke Fayde

छाछ पीने के फायदे (फोटो - myupchar)
छाछ पीने के फायदे (फोटो - myupchar)

छाछ का सेवन अक्सर लोगों को बहुत पसंद होता है। बता दें कि छाछ बनाने के लिए दही को मथना पड़ता है। घी निकालने के बाद जो पेय बचता है उसे छाछ कहते हैं। छाछ में फैट और कैलोरी, दोनों कम होते हैं। लोग अक्सर छाछ का इस्तेमाल गर्मियों में करते हैं, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर में ठंडक पहुंचाती है। खनिज और विटामिन से युक्त होने के कारण यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होती है, इसलिए इसे भोजन के पाद पिया जाता है। बता दें कि छाछ में उच्च मात्रा में पोटेशियम, विटामिन B12, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन मौजूद होता है इसके अलावा फास्फोरस का भी बढ़िया स्रोत है। जानते हैं छाछ के फायदे।

छाछ पीने के फायदे : Chaas Peene Ke Fayde In Hindi

डिहाइड्रेशन दूर करे - शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन का खतरा होता है। ऐसे में छाछ डिहाइड्रेशन को रोकने का एक प्रभावी उपचार है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरा प्रभावी पेय है, जो शरीर से पानी की कमी और शरीर में गर्मी के खिलाफ लड़ने का काम करती है।

डिटॉक्स करती है - शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते रहते हैं। तो अगर आप भी अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो इसके लिए छाछ का सेवन करें। छाछ में राइबोफ्लेविन नाम का तत्व होता है, जो भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने, हार्मोन के स्राव और पाचन में सहायता करती है। यह लीवर के कार्य को भी प्रभावित करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता प्रदान करता है। बटरमिल्क में एंटी-ऑक्सीडेशन गुण भी होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के लिए - छाछ के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने और नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए इसमें मौजूद तत्व बहुत प्रभावी हैं। यहां तक कि आयुर्वेदिक ग्रंथों ने भी छाछ के सेवन के गुण को अच्छा बताया है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।