चीनी से सेहत को होने वाले 5 फायदे: cheeni se sehat ko hone wale 5 fayde

फोटो: Patrika
फोटो: Patrika

चीनी के कारण होने वाले नुकसान के बारे में तो आपने हर जगह पढ़ा होगा लेकिन चीनी से कुछ फायदे भी होते हैं जिन्हें जान लेना बेहद जरूरी है। सेहत के लिए चीनी का क्या महत्व है ये आप आसानी से नहीं जान सकेंगे। सेहत को बेहतर रखने में चीनी का एक अहम योगदान है और इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बेहतर फिटनेस के साथ पाएं पावरफुल शोल्डर और कॉन्फिडेंस भी

अगर आप किसी डॉक्टर के पास या फिर किसी इंस्ट्रक्टर के पास जाएंगे तो आपको ये जानकारी मिलेगी कि आपको चीनी कम खानी चाहिए। ये बात बिल्कुल सही है क्योंकि आपकी अच्छी सेहत के लिए चीनी का कम सेवन ही सबसे अच्छा है। किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदेह है लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी के अपने फायदे भी होते हैं।

ये भी पढ़ें: हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने के लिए ये करें

इन फायदों को समझना बेहद जरूरी है ताकि आप ना तो जरूरत से ज्यादा खाएं और ना ही इसकी मात्रा इतनी कम कर दें कि ये परेशानी का कारण बन जाए। ऐसी कई चीजें हैं जो चीनी के बारे में लोग नहीं जानते हैं। उनको जान लेने के बाद आप इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में जरूर करेंगे।

ये भी पढ़ें: पैरालिसिस या फालिस से बचने के लिए ये काम करें

चीनी से सेहत को होने वाले 5 फायदे

लो एनर्जी होने पर करें सेवन - अगर आपको अपनी एनर्जी में कोई कमी लग रही है तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। चीनी शरीर में जाकर ग्लूकोस बन जाती है जो सेहत के लिए जरूरी है। ग्लूकोस शरीर में खून के माध्यम से मिल जाता है जिससे ऊर्जा प्राप्त होती है।

लो ब्लड प्रेशर में करें इस्तेमाल - अगर आपको अपने ब्लड प्रेशर लेवल में कमी महसूस हो रही है तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। अगर आपको ऐसी परेशानी है जहाँ आपको डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर मेंटेन करने को कहा है और आपका ब्लड प्रेशर कम हो जाता है तो आपको चीनी का सेवन करना चाहिए।

दिमाग को ब्लैकआउट से बचाने के लिए - अगर दिमाग को जरूरी शुगर नहीं प्राप्त होगी तो आपको परेशानी का एहसास होगा। ऐसे में आपके लिए परेशानी पैदा हो सकती है और आँखों के सामने अँधेरा महसूस होने लग जाता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए शुगर जरूरी है।

डिप्रेशन को हटाने में मददगार - यहाँ ये ध्यान कर लेना एवं जान लेना बेहद जरूरी है कि डिप्रेशन की स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि डिप्रेस्ड लोग अगर मीठा खाते हैं तो उन्हें थोड़ी राहत मिलती है।

शुगर थेरेपी - इस थेरेपी के बारे में आपने कम या नहीं सुना होगा। इस थेरेपी को तब इस्तेमाल करते हैं जब आपको कोई छोटी चोट लग जाए। शरीर के लिए चीनी जरूरी है लेकिन चीनी कम कहीं से भी सही नहीं है।

Edited by Amit Shukla