चेहरे पर दही लगाने के फायदे-Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde

चेहरे पर दही लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर दही लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही (Curd) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दही जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है, उतना ही स्किन के लिए भी लाभदायक साबित होती है। चेहरे पर दही लगाने से स्किन हाइड्रेट रहता है। साथ ही अगर किसी को स्किन संबंधी कोई समस्या हो, तो उससे भी छुटकारा मिल जाता है। क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। इसलिए दही ऑयली स्किन से लेकर ड्राई स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। जानिए चेहरे पर दही लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चेहरे पर दही लगाने के फायदे (Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde In Hindi)

पिंपल्स की शिकायत होती है दूर

आजकल ज्यादातर लोगों में पिंपल्स (Pimples) की समस्या देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप चेहरे पर दही लगाते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए पहले चेहरे को साफ पानी से धो लेना चाहिए, फिर दही को चेहरे पर लगाना चाहिए। दही लगाने के 15 मिनट बाद चेहरा धो लेना चाहिए।

स्किन पर आता है ग्लो

चेहरे पर दही लगाने से डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) खत्म हो जाते हैं। जिसकी वजह से स्किन साफ हो जाती है। स्किन साफ हो जाने की वजह से स्किन पर ग्लो (Glowing Skin) भी आता है। इसके लिए हफ्ते में एक या दो बार चेहरे पर दही से मसाज करना चाहिए। फिर 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लेना चाहिए।

स्किन पर नमी रहती है बरकरार

मौसम में बदलाव या प्रदूषण की वजह से ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है, लेकिन अगर आप चेहरे पर दही लगाते हैं, तो इससे स्किन पर नमी बरकरार रहती है। इसके लिए आप दही में हल्का सा शहद भी मिल सकते हैं।

दाग धब्बों की शिकायत होती है दूर

चेहरे से दाग धब्बों की शिकायत को खत्म करने में दही काफी लाभदायक साबित होती है। चेहरे पर दही लगाने से दाग धब्बों की शिकायत दूर हो जाती है। इसके लिए दही को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए, फिर 15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

डार्क सर्कल होते हैं खत्म

आजकल ज्यादातर लोगों में डार्क सर्कल (Dark Circle) की शिकायत देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप आंखों के नीचे काले घेरे पर दही लगाते हैं, तो इससे डार्क सर्कल की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है।

झुर्रियों, झाइयों की शिकायत होती है दूर

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियों (Wrinkles) और झाइयों की समस्या बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से स्किन बेजान लगने लगती है, लेकिन अगर आप चेहरे पर दही लगाते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए दही से 10 मिनट तक चेहरे पर मसाज करनी चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।