चेरी खाने के फायदे : Cherry Khane ke Fayde

फोटो- punjabkesri
फोटो- punjabkesri

अपने रंग की वजह से खुबसूरत दिखने वाली छोटी-छोटी लाल रंंग की चेरी में गुणों का भंडार होता है। चेरी में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं इसलिए इसका सेवन रोज करना चाहिए। इसके सेवन से स्वास्थ्य को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। जानते हैं इसे क्या फायदे मिलते हैं।

चेरी खाने से मिलते हैं देर सारे लाभ-

ये भी पढ़ें: सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार : sardi jukam ka gharelu upchar

आंखों के लिए फायदेमंद- चेरी के सेवन से आंखों को लाभ मिलता है। इसमें विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों की समस्या को होने से रोकती है और जिन लोगों को मोतियाबिंद की समस्या हो रही है तो उन्हें इसका सेवन रोज करना चाहिए।

नींद ना आने की समस्या- अगर किसी को नींद ना आने की समस्या है तो उसे रोजाना एक गिलास चेरी का जूस पीना चाहिए। क्योंकि इसमें मेलाचोनिन की अच्छी मात्रा होती है जिससे नींद अच्छी आने लगती है।

ये भी पढ़ें: हरड़ का मुरब्बे के फायदे: Harad ka Murabba ke Fayde

कैंसर- चेरी में एंटीआक्सीडेंट्स पाया जाता है जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही चेरी में फिनॉनिक एसिड और फ्लेवोनॉयड भी पाया जाता है जो कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ने से रोकते है।

वजन को बढ़ने से रोके- चेरी को इस्तेमाल औषधि के रूप मे किया जाता है। इसके सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। इस फल में 70 % पानी होता है। इसके सेवन से पाचन भी मजबूत रहता है।

दिल को रखे हेल्दी- आयरन, मैगनीज, जिंक, पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर चेरी दिल को हेल्दी रखने में मदद करती है। इसमें बिटा कैरोटीन पाया जाता है जो दिल की बीमारी से बचाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: कच्चा नारियल खाने के फायदे : Kachcha Nariyal Khane ke Fayde

Edited by Naina Chauhan