चिरायता के फायदे: Chirata ke Fayde

फोटो- ACCHIGYAN
फोटो- ACCHIGYAN

चिरायता एक औषधीय जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई रोगों में किया जाता है। चिरायते में कई तरह के बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल बुखार, मधुमेह और मलेरिया जैसी बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज करने के लिए किया जाता है। जानते हैं इसके क्या फायदे होते हैं।

इसे भी पढ़ें: गुड़हल के फूल के फायदे: Gudhal ke Phool ke Fayde

चिरायते से शरीर को क्या लाभ होते हैं-

बुखार, खांसी और जुकाम होने पर- अगर किसी को बुखार-खांसी जैसी समस्या हो रही है तो ऐसे में चिरायता लाभकारी होता है। चिरायता में मौजूद एंटी-वायरल गुण फायदा करते हैं। कोरोना वायरस की वजह से भी अगर किसी को बुखार और खांसी जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। तो इन सभी लक्षणों को ठीक करने में भी चिरायता मदद कर सकता है।

ब्लड शुगर में फायदेमंद- जिन लोगों को शुगर की बीमारी है उन्हें चिरायते का सेवन करना चाहिए। चिरायता में अमारोगेंटिन (Aamarogentin) बायोएक्टिव कंपाउंड होता है। यह कंपाउंड एंटी-डायबिटिक प्रभाव दिखाता है। इसी वजह से चिरायता ब्लड शुगर को कम कर सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए- अगर किसी की इम्यूनिटी कमजोर हो जाए तो इसकी वजह से रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में रोग रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए चिरायता फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: पैर की सूजन का इलाज: Pairo ke Sujan Ka Ilaj

एनीमिया दूर करें- शरीर में खून की कमी होने पर कई अन्य बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है। अगर व्यक्ति को खून की कमी से बचना है तो इसके लिए चिरायता का उपयोग करना चाहिए। इसकी पत्तियों में मौजूद विटामिन और खनिज हेमाटिनिक (Haematinic) प्रभाव होता है। यह प्रभाव शरीर में खून को बनाने में सहायक हो सकता है, इसलिए एनीमिया के घरेलू उपचार में चिरायता का उपयोग किया जा सकता है।

भूख बढ़ाने के लिए- चिरायता का इस्तेमाल भूख बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके सेवन से भूख बढ़ सकती है। इसी वजह से वर्षों से चिरायता का उपयोग भूख को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

Edited by Naina Chauhan